Bihar Assembly Elections 2020 : बाबूलाल मरांडी ने कटोरिया में की सभा- बोले बिहार से अपहरण उद्योग हुआ बंद

Bihar Assembly Elections 2020 झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज कटोरिया पहुंचे। उन्‍होंने वहां भजापा प्रत्‍याशी के लिए लोगों ने बोट मांगा। उन्‍होंने कहा कि बिहार में नतीश कुमार की सरकार बेहतर कार्य कर रही है। अपराध घटा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:30 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:30 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 : बाबूलाल मरांडी ने कटोरिया में की सभा- बोले बिहार से अपहरण उद्योग हुआ बंद
बांका के कटोरिया में चुनावी सभा को संबोधित करते बाबू लाल मरांडी।

बांका, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को कहा है कि बिहार में एनडीए के शासनकाल में चोरी, डकैती व अपहरण का उद्योग बंद हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में कानून का राज स्थापित किया है।

बाबूलाल कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ निक्की हेंब्रम के समर्थन में श्यामबाजार स्थित चनवै गढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कारण भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है। लॉकडाउन एवं कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से सीधे गरीबों के जनधन खाते में रुपये भेजने का काम किया। सड़कों का जाल बिछाया गया। पूरे सूबे में बिजली पहुंचाई गई है। 

लालू पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में पति-पत्नी का राज था। अब उनके बेटे घूम रहे हैं। उनके शासनकाल में पूरे बिहार में आतंक का माहौल था। सभा को संबोधित करते हुए राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार अयोध्या में मंदिर बनने में बाधा डाल रही है। राजस्थान के जयपुर से आने वाले पत्थरों को कांग्रेस ने आने से रोक दिया है। तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आठवीं पास युवक बोल रहा है दस लाख लोगों को रोजगार देंगें।

chat bot
आपका साथी