बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : कटिहार में अशोक चौधरी बोले- नीतीश के कार्यकाल में हुआ सूबे का चातुर्दिक विकास

Bihar Assembly Election 2020 कटिहार के कदवा मनसाही और बरारी में अशोक चौधरी ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभाएं सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नीतीश ने जो वादा किया था उसे पूरा करने का काम किया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:47 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:47 PM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : कटिहार में अशोक चौधरी बोले- नीतीश के कार्यकाल में हुआ सूबे का चातुर्दिक विकास
कटिहार में सभा को संबोधित करते अशोक चौधरी

जेएनएन, कटिहार! Bihar Assembly Election 2020 : जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में सूबे का चातुर्दिक विकास हुआ है। नीतीश कुमार ने जातीय उन्माद, भ्रष्टाचार व अपराध के दलदल से सूबे को निकालकर प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने लोगों से बिहार के हित में एनडीए के समर्थन में मतदान की अपील की। वे बुधवार को कदवा, मनसाही व सेमापुर में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

मनसाही : मनसाही के कुरेठा के धनपाड़ा हाईस्कूल के मैदान में एनडीए प्रत्याशी शंभू कुमार सुमन के पक्ष में सूबे के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने सभा की। उनके साथ सांसद चंदेश्वर ङ्क्षसह चंद्रवंशी और संतोष कुशवाहा भी थे। अशोक चौधरी ने मतदाताओं से 15 साल पूर्व के जंगलराज को याद करते हुए विकास पुरुष नीतीश कुमार के नाम वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नीतीश ने जो वादा किया था उसे पूरा करने का काम किया है।

कदवा प्रखंड के महम्मदपुर स्थित उच्च विद्यालय दुर्गागंज के खेल मैदान पर एनडीए प्रत्याशी सूरज राय के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया। वहां श्री चौधरी ने कहा कि नीतीश के शासन में पूरे बिहार का चहुमुंखी विकास हुआ है। उन्होंने लालू राबड़ी शासन पर तंज कसते हुए कहा कि उनके काल में जातीय उन्माद चरम पर था। चारो ओर भय एवं दहशत का माहौल था।

सेमापुर के जेएनसी उच्च विद्यालय के मैदान में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज ङ्क्षसह कुशवाहा की अध्यक्षता में जदयू प्रत्याशी मेयर विजय ङ्क्षसह के समर्थन में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, सांसद संतोष कुशवाहा व चंद्रदेव चंदवंशी ने सभा को संबोधित किया। श्री चौधरी ने कहा कि न्याय के साथ शासन को लेकर जदयू का हाथ मजबूत करें और नीतीश को पुन: मुख्यमंत्री बनाएं। राजद के पंद्रह वर्ष के शासन काल में बिहार में 90 हजार नौकरियां दी गईं, जबकि नीतीश कुमार ने छह लाख नौकरियां दीं। आज राजद 10 लाख नौकरियां देने का झासा दे रहा है।

chat bot
आपका साथी