बिहार विधानसभा उपचुनाव: तेजस्वी यादव का दावा- बनाएंगे RJD की सरकार, बस जीत जाएं तारापुर और कुशेश्वरस्थान

बिहार विधानसभा उपचुनाव मुंगेर के तारापुर उपचुनाव को लेकर आरजेडी प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को संग्रामपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दोनों जगह से उपचुनाव जीत बिहार में RJD की सरकार बनाएंगे।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 03:26 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 03:26 PM (IST)
बिहार विधानसभा उपचुनाव: तेजस्वी यादव का दावा- बनाएंगे RJD की सरकार, बस जीत जाएं तारापुर और कुशेश्वरस्थान
संग्रामपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

संवाद सूत्र, संग्रामपुर(मुंगेर)। बिहार विधानसभा उपचुनाव: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि सूबे में बदलाव की हवा बह रही है। 2020 में सरकार बनाने से चूक गए, वर्तमान सरकार ने RJD प्रत्याशियाें को जबरन हराया। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, उप चुनाव में तारापुर और कुशश्वेर स्थान की सीटें जीत गए तो बिहार में राजद की सरकार बनना तय है।

नेता प्रतिपक्ष मुंगेर के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन संग्रामपुर प्रखंड में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष ने तारापुर से राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह को वोट देने की अपील की। उन्होंने संग्रामपुर की जनता से राजद प्रत्याशी को विधानसभा भेजने की बात कही। तेजस्वी ने कहा कि पिछले चुनाव में महज 12 हजार वोट मिलते तो आज सूबे में राजद की सरकार होती। तेजस्वी ने सृजन घोटाले पर सरकार को घेरा। जिले से लेकर प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। -तारापुर और कुशेश्वर स्थान सीट जीत गए तो राजद की बनेगी सरकार : तेजस्वी -उप चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने संग्रामपुर प्रखंड के दर्जनों गांव का किया दौरा -राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह के समर्थन में तेजस्वी ने मांगे वोट

पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके तेजस्वी ने आगे कहा कि किसान को अपनी उपज का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। अपराध का ग्राफ दिन व दिन बढ़ रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। देश निजीकरण की ओर ढकेला जा रहा है। राजद कार्यकाल मुंगेर ही नहीं बल्कि सभी जिले में हर प्रखंड तक में विकास हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने संग्रामपुर, कुमरसार, जमुआ, बढौनिया, सहित प्रखंड के गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, प्रत्याशी अरुण कुमार साह, प्रदेश महासचिव डा. चक्रपाणि हिमांशु, प्रदेश सचिव डा. तिरुपतिनाथ यादव, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव, सुनील कुमार सिंह, अशोक यादव सहित राष्ट्रीय जनता दल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी