बिहार विधानसभा उपचुनाव: मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू बोले- फतह करेंगे NDA प्रत्याशी तारापुर और कुशेश्वरस्थान का मैदान

बिहार विधानसभा उपचुनाव को अब सिर्फ तीन दिन शेष बचे हैं। ऐसे में मधेपुरा पहुंचे मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान में होने वाले उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। मधेपुरा के बाद वे वहीं जा रहे हैं...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:57 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 04:57 PM (IST)
बिहार विधानसभा उपचुनाव:  मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू बोले- फतह करेंगे NDA प्रत्याशी तारापुर और कुशेश्वरस्थान का मैदान
मधेपुरा पहुंचे मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू....

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : बिहार विधानसभा उपचुनाव- उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित भाजपा नेता अरविंद सिंह के आवास पर को बिहार सरकार के वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू का अभिनंदन किया गया। भाजपा नेताओ ने मंत्री को फूल माला व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मंत्री बनने के बाद मंत्री पहली बार उदाकिशुनगंज पहुंचे थे। वैसे विधायक होने पर उनका इस क्षेत्र में आना जाना लगा रहा। मौके पर मंत्री ने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता रीढ़ होती है। वह भी एक छोटे से कार्यकर्ता से मंत्री पद तक पहुंचे।

मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता दल हित में काम करें। नेता अरविंद सिंह उदाकिशुनगंज क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी बनने जा रहे है। वह अच्छे नेता रहे है। मंत्री ने कहा कि बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर में विस उपचुनाव होने जा रहा है। दोनों जगहों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि दोनों जगह एनडीए साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। मैदान में विरोधी को कड़ी शिकस्त मिलेगी। वह इस समय तारापुर जा रहे हैं। जहां एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेगे।

ये भी पढ़ें- लालू यादव का पुराना अंदाज, बोले- ना बम चलेगा, ना चलेगी गोली-गोला, जीतेगा भोला

अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता पार्टी के दक्षणी मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह व संचालन प्रखंड महामंत्री अजीत सिंह ने किया। मौके पर भाजपा नेता अरविंद सिंह, विवेकानंद सिंह, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता, दिलीप मेहता, राजीव सिंह, मंटू यादव, उत्तरी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पौद्दार, सुबोध चौधरी उर्फ गणगन, हीरा सिंह, मालिक राय, दिलीप मेहता, अशोक सिंह, भोला मेहता, शालिग्राम मेहता, जितेंद्र सिंह, संजय ऋषिदेव, पवन कुमार सिंह, बेचन ऋषिदेव, प्रेम कुमार सिंह, सानू दास, पंकज राय, मधुकांत झा, विपीन झा, शंभू सिंह, सूरज ऋषिदेव, देशराज ऋषिदेव आदि मौजूद थे। गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर चुनाव हो रहा है। 30 अक्टूबर को चुनाव होने हैं।

chat bot
आपका साथी