ब‍िहार विधानसभा उपचुनाव 2021: आपको मालूम है तारापुर विधानसभा से कितने प्रत्‍याशी हैं, JDU और RJD को कौन दे रहा है टक्‍कर, जान लीजिए

ब‍िहार विधानसभा उपचुनाव 2021तारापुर विधानसभा से 12 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। पांच निर्दलीय प्रत्‍याशी भी चुनाव मैदान में भाग्‍य आजमा रहे हैं। राजद और जदयू के बीच मुख्‍य मुकाबले की संभावना है। एनडीए एकजुट है। महागठबंधन के दो दल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 11:42 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 11:42 AM (IST)
ब‍िहार विधानसभा उपचुनाव 2021: आपको मालूम है तारापुर विधानसभा से कितने प्रत्‍याशी हैं, JDU और RJD को कौन दे रहा है टक्‍कर, जान लीजिए
तारापुर विधानसभा उपचुनाव में 12 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। ब‍िहार विधानसभा उपचुनाव 2021: बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर। तारापुर विधानसभा का परिदृश्‍य साफ हो गया है। यहां से 12 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए यहां एकजुट है। ज‍बकि महागठबंधन में विवाद हो गया है। तारापुर विधानसभा सीट जेडीयू के विधायक मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी। इसलिए एनडीए ने यह सीट जदयू को दे द‍िया है। जदयू को भाजपा और पशुपति पारस की पार्टी राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का समर्थन प्राप्‍त है। जबकि राजद और कांग्रेस दोनों यहां से चुनाव लड़ रही है। इसलिए महागठबंधन टूट गया है। यहां से कुल पांच प्रत्‍याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।  शेष सात किसी ना किसी पार्टी से हैं। 

निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के लिए एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी हुआ। नामांकन के अखिरी दिन आठ अक्टूबर था। अब यहां से 12 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। 16 अक्टूबर तक नाम वापस करने की आखिरी तिथि है। 30 अक्‍टूबर को यहां चुनाव होगा। दो नवंबर को मतगणना की जाएगी। रिजल्‍ट भी इसी दिन आ जाएगा।

आइए बातते हैं तारापुर विधानसभा सीट से कितने प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं

जनता दल युनाइटेड - राजीव कुमार सिंह राष्‍ट्रीय जन संभावना पार्टी - उपेंद्र सहनी राष्‍ट्रीय जनता दल - अरूण कुमार साह द प्‍लूरल्‍स पार्टी - वशिष्‍ठ नारायण इंडियन कांग्रेस नेशनल - राजेश कुमार मिश्र लोक जनशक्ति‍ पार्टी (रामविलास) - कुमार चंदन मु जसीम - बिहार जस्टिस पार्टी संजय कुमार, दीपक कुमार, धर्मेद्र कुमार, अंशु कुमारी और शिव गांधी - निर्दलीय

मुख्यमंत्री के प्रति जनता का अटल विश्वास

तारापुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर जदयू, राजद, कांग्रेस सहित निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव को लेकर ताकत झोंक दी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष इस सीट को हासिल करने में जी तोड़ मेहनत कर रहा है। सोमवार को एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार के पक्ष में एमएलसी सह प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सूबे की जनता राजद को झेल चुकी है, इसलिए फिर से गलती नहीं दोहराएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति जनता का अटल विश्वास है। तारापुर विधानसभा की एनडीए के प्रत्याशी को विधानसभा भेजेंगे।

chat bot
आपका साथी