भागलपुर से बड़ी खबर, पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या, लूट के दौरान अपराधियों ने मारी थी गोली, JLNMCH में तोड़ा दम

भागलपुर में लुटेरों की गोली से जख्मी पेट्रोल पंप मैनेजर विनय दुबे की मौत आज हो गई। उपचार के दौरान जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में मंगलवार की सुबह दस बजकर 48 मिनट पर तोड़ा दम। पुलिस जांच कर रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:36 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:36 AM (IST)
भागलपुर से बड़ी खबर, पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या, लूट के दौरान अपराधियों ने मारी थी गोली, JLNMCH में तोड़ा दम
सोमवार को अंतीचक के नन्दगोला चौक पर लुटेरों ने रुपये लूटकर मार दी थी गोली।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। अंतीचक थाना क्षेत्र के नन्दगोला मोड़ के समीप लूट के दौरान सोमवार को लुटेरों की गोली से जख्मी पेट्रोल पंप मैनेजर विनय दुबे की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल मायागंज में उपचार के दौरान विनय दुबे ने दस बजकर 48 मिनट पर दम तोड़ दिया। सोमवार की शाम चिकित्सकों ने शल्यक्रिया कर उन्हें बचाने का काफी जतन किया।मौत की जानकारी पर काफी संख्या में स्वजन अस्पताल पहुच गए। उन्हें नियंत्रित करने को बरारी पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मी सतर्क कर दिए गए हैं।

मालूम हो कि बाइक सवार दो अपराधियो ने सोमवार को उषा फ्यूल मार्ट पेट्रोल पंप के मैनेजर नवादा गांववासी विनय कुमार दुबे को गोली मारकर रुपये से भरा बैग छीन फरार हो गए थे। दुबे पैट्रोल पम्प से बिक्री का रुपया अंतीचक बैंक में जमा करने साइकिल से जा रहे थे। बाइक पर सवार दोनों अपराधी बैग छिनतई के समयग धक्का मुक्की करने लगे थे। बैग नहीं देने पर लुटेरों ने गोली मार दी थी। घायल दुबे को अनुमंडल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था। स्थिति गंभीर देख भागलपुर रेफर कर दिया गया था।

मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

भागलपुर के मिरजानहाट मोहल्ले में छापेमारी कर पुलिस ने चोरी के आरोपित गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शाहकुंड थानाध्यक्ष ने बताया कि गत 25 जुलाई को शाहकुंड बाजार में मोबाइल दुकान से चोरी की वारदात हुई थी। वैज्ञानिक अनुसंधान में गुड्डू का नाम सामने आया था। उसे चोरी के कई मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

काजल की मां ने लगाई सुरक्षा की गुहार

बबरगंज थाना क्षेत्र के मोगलपुरा में 18 जुलाई को गर्भवती काजल की गोली मारकर हत्या के बाद पीडि़त परिवार दहशत में हैं। उसकी मां जेबा खातून फरार आरोपित इंतेसार, कुख्यात रहमत कुरैशी, जेबा आदि की गिरफ्तारी नहीं होने से अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। सोमवार को डीआइजी सुजीत कुमार के यहां आवेदन देकर आरोपितों की तरफ से जान से मारने की धमकी देने आदि गंभीर आरोप लगा सुरक्षा की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी