पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बायसी के पास 43 किलो गांजा लोडेट बोलेरो जब्‍त, दो तस्‍कर गिरफ्तार

पूर्णिया पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। 43 किलो गांजा लोडेड एक बोलेरो को जब्‍त किया है। साथ ही दो तस्‍करों को भी गिरफतार किया है। दोनों तस्‍करों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की माने तो...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:49 PM (IST)
पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बायसी के पास 43 किलो गांजा लोडेट बोलेरो जब्‍त, दो तस्‍कर गिरफ्तार
पूर्णिया पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। बायसी थाना पुलिस ने शुक्रवार को समेकित जांच चौकी दालकोला में वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से 29 पैकेट में बंद 43.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस दो तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफल रही। बोलेरो दालकोला से पूर्णिया की ओर आ रही थी। गिरफ्तार तस्करों में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिला अंतर्गत शीतलकुची थाना क्षेत्र के छोटो मधुसूदन गांव निवासी जमीनार अली व गोलेनावहती गांव निवासी जाकिर हुसैन शामिल है। जब्त बोलेरो का नंबर डब्लूबी 26 सी 8872 है।

-बायसी में 43.5 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

- समेेकित जांच चौकी दालकोला में वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता

बता दें कि पुलिस अधीक्षक दयाशंकर के निर्देश पर फिलहाल पूरे जिले में शराब एवं नशीले पदार्थो की तस्करी पर अंकुश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी आलोक में शुक्रवार को बायसी पुलिस द्वारा एन एच 31 स्थित समेकित जांच चौकी दालकोला में वाहन चेङ्क्षकग अभियान चलाया जा रहा था। चेङ्क्षकग के दौरान संदेह के आधार पर दालकोला की ओर आ रही एक बोलेरो को पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया। इधर पुलिस को देख बोलेरो चालक एवं सह चालक गाड़ी रोककर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने खदेड़कर दोनों को दबोच लिया। बोलेरो की तलाशी लेने पर गांजा बरामद की गई। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लगातार पुलिस कर रही कार्रवाई 

हाल के दिनों में पुलिस इस तरह की लगातार कार्रवाई की रही है। इससे तस्‍करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक दयाशंकर के निर्देश पर फिलहाल पूरे जिले में शराब एवं नशीले पदार्थो की तस्करी पर अंकुश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। वाहनों की हर रोज जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी