कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दियारा का कुख्यता पिंकू यादव गिरफ्तार, लूट, रंगदार समेत दर्जन भर मामले हैं दर्ज

कटिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात पिंकु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बरारी थाना क्षेत्र के बकिया सुखाय गंगा दियारा निवासी पिंकू यादव पर बरारी एवं पीरपैंती थाना में आम्र्स एक्ट रंगदारी हत्या एवं लूट के मामले दर्ज हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:10 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:10 PM (IST)
कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दियारा का कुख्यता पिंकू यादव गिरफ्तार, लूट, रंगदार समेत दर्जन भर मामले हैं दर्ज
कटिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात पिंकु यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

संसू, बरारी (कटिहार)। बरारी एवं भागलपुर जिले के पीरपैंती दियारा इलाके का आतंक ङ्क्षपकू यादव को बरारी पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना बिहपुर के ललितपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर एक देसी कट्टा व पांच गोली भी बरामद किया गया। बरारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार को ङ्क्षपकु के ललितपुर गांव में होने की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरारी पुलिस थाना बिहपुर के ललितपुर गांव के लिए रवाना हुई।

-बरारी व पीरपैंती दियारा का आतंक ङ्क्षपकु यादव चढा पुलिस के हत्थे

- थाना बिहपुर के ललितपुर गांव से हुई गिरफ्तारी, देसी कट्टा व पांच गोली भी बरामद

लूट, डकैती, रंगदारी समेत कई मामले हैं दर्ज

छापामारी कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरारी थाना क्षेत्र के बकिया सुखाय गंगा दियारा निवासी ङ्क्षपकू यादव पर बरारी एवं पीरपैंती थाना में आम्र्स एक्ट, रंगदारी, हत्या एवं लूट के मामले दर्ज हैं। बरारी पुलिस को भी ङ्क्षपकु यादव की तलाश थी। बरारी थाना में बटेश्वर कट्रक्शन कंपनी से रंगदारी मांगने एवं आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज है। पिछले तीन वर्ष से ङ्क्षपकु यादव के आतंक से बरारी एवं पीरपैंती के दियारा इलाके में किसानों के बीच दहशत का माहौल था। कलाई की खेती एवं दियारा में मवेशी चरारे के एवज में आरोपित किसानों से रंगदारी वसूलता था। वर्चस्व को लेकर दियारा में कई बार गोलीबारी की घटना में भी इस गिरोह की संलिप्तता रही है। कई बार दियारा में छापामारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर ङ्क्षपकु बच निकला था। ङ्क्षपकु की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

लंबे समय से थी पुलिस को तलाश

बरारी एवं भागलपुर जिले के पीरपैंती दियारा इलाके का आतंक ङ्क्षपकू यादव की तलाश पुलिस को लंबे समय से था। ङ्क्षपकू यादव पर बरारी एवं पीरपैंती थाना में आम्र्स एक्ट, रंगदारी, हत्या एवं लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है।  

chat bot
आपका साथी