कटिहार मे बड़ा हादसा, 20 लोगों से सवार नाव नदी में पलटी, दो की मौत, चार लापता

बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा हुआ है। यहां 20 लोगों से सवार नाव एक नदी में पलट गई है। इस हादसे में दो की मौत हो गई वहीं तीन से चार लोग लापता बताए जा रहे हैं...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:12 PM (IST)
कटिहार मे बड़ा हादसा, 20 लोगों से सवार नाव नदी में पलटी, दो की मौत, चार लापता
बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी।

जागरण संवाददाता, कटिहार। जिले के बरारी के रानीचक बकिया में नदी में नाव पलट गई है। इस नाव में 20 लोग सवार थे। इनमें से तीन लापता हैं, वहीं दो का शव बरामद कर लिया गया है। लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। हादसे के बाद से संबंधितों के गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

प्रखंड के विशनपुर पंचायत अंतर्गत रानीचक बकिया ढ़ाला केे समीप गंगा की उपधारा में नाव पलटने से उसपर सवार दर्जन भर महिला पुरूष पानी में डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक महिला व एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। दोनों का शव बरामद कर लिया गया। दो लोग अब भी लापता हैं। गोताखोर की मदद से लापता की तलाश की जा है।

घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। गुंजरा हाट से सब्जी व अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी के लिए नाव से आस पास के गांव के लोग जा रहे थे। इसी क्रम में नाव बीच धारा में पलट गई। हादसे में रानीचक बकिया निवासी मु. ग्यास की पत्नी रब्बा खातुन 23 वर्ष एवं मु शाहजहान की 17 वर्षीय पुत्री मुस्तरी खातून की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों का शव बरामद किया गया।।

लापता दो लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अंचलाथिकारी ललन मंडल, थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। गोताखोर की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया है। नाव दुर्घटना में मृत महिला व किशोरी के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद से लोगों की भीड़ बरारी में उमड़ पड़ी है। लापता लोगों की तलाश सुबह की जाएगी। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया गया।

chat bot
आपका साथी