बड़ा हादसा टला-हुआ चमत्कार! 2 घंटे तक 73 यात्रियों की जान हलक में, नहीं हो पा रहा था काठमांडू से उड़ा बुद्धा एयर का विमान लैंड

काठमांडू से उड़ान भर विराटनगर एयरपोर्ट पहुंचे बुद्धा एयर के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान दो घंटे तक हवा में घूमता रहा लेकिन लैंड नहीं हो सका। इसके बाद जो चमत्कार हुआ। उससे सभी यात्रियों ने अपने ईश्वर को धन्यवाद जरूर कहा। विमान में 73 यात्री सवार थे।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:43 PM (IST)
बड़ा हादसा टला-हुआ चमत्कार! 2 घंटे तक 73 यात्रियों की जान हलक में, नहीं हो पा रहा था काठमांडू से उड़ा बुद्धा एयर का विमान लैंड
काठमांडू एयरपोर्ट से विराटनगर एयरपोर्ट पहुंचे विमान में आई खराबी।

संवाद सूत्र, जोगबनी (अररिया)। सोमवार को नेपाल में एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। दरअसल, यहां बुद्धा एयर का विमान लैंड नहीं कर पा रहा था। इसका लैंडिंग गियर फंस गया था। इसके बाद विमान करीब दो घंटे तक हवा में ही अटका रहा। इस विमान में 73 यात्री सवार थे और  यात्रियों का पूरा समय खौफ और मौत के डर के साए में बीता। फिर चमत्कार हुआ, जिसके बाद में यात्री विमान की सुरक्षित तरीके से काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिग कराई गई। विराटनगर के कई यात्रियों ने बताया था कि विमान में तकनीकी समस्या आ गई थी, जिस वजह से उसके लैंडिंग गेयर नहीं खुल रहे थे। 

बताया जा रहा है कि इस विमान को विराटनगर हवाई अड्डे पर उतरना था लेकिन बाद में उसे काठमांडू ले जाया गया। बुद्धा एयर की उड़ान पर 73 यात्री सवार थे। यह विमान काठमांडू से विराटनगर के लिए लिए रवाना हुआ था लेकिन लैंडिंग गियर में दिक्कत के बाद उसे काठमांडू लौटना पड़ा। इस दौरान यात्री दहशत के साये में बीता। दरअसल, अगर किसी यात्री विमान के लैंडिंग गियर में दिक्कत आती है तो उसे या तो जबरन लैंड कराया जाता है या वह विमान क्रैश हो जाता। यदि उसके लैंडिग गियर नहीं खुलते हैं, तो विमान में अधिक ईंधन होने के कारण उसे लैंड नहीं कराया जा सकता। यही वजह रही कि विमान के ईंधन को खत्म करने के लिए उसे दो घंटे तक हवा में रखा गया। जब ईंधन खत्म होने को हुआ तो विमान का वजन भी कम हो गया। किसी तरह काठमांडू में सुरक्षा व्यवस्था के बीच लैंडिंग कराई गई। काठमांडू से आए प्लेन में खराबी के कारण नहीं हुई लैंडिंग विराटनगर एयरपोर्ट पर लगभग दो घंटे हवा में घूमता रहा विमान लैंडिंग गियर खराब होने के कारण वह पुन: काठमांडू वापस हो गया। अररिया से विराटनगर तकरीबन 50 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। ऐसे में ये चर्चा तेजी के साथ भारत में भी पहुंच गई। बुद्धा एयर के विमान संख्‍या BH 702 ATR-72 पर 73 यात्री थे सवार

बताया जा रहा है कि पायलट ने कई बार काठमांडू में लैंड करने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। विमान के फोर्स लैंडिंग की आशंका को देखते हुए रनवे के पास सुरक्षा बल, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की टीम को तैनात किया गया। इससे यात्रियों में और ज्यादा डर पैदा हो गया।

chat bot
आपका साथी