डेढ़ साल से मुख्यालय में धूल फांक रही भोलानाथ फ्लाईओवर की फाइलें, नक्शे को पूर्व रेलवे से मिल चुकी है स्वीकृति

भागलपुर में फ़लाईओवर ब्रिज का काम शुरू नहीं हो सका है। डेढ़ साल से मुख्‍यालय में इससे संबंधित फाइल पड़ी है। वहां इस फाइल पर काम नहींं किया जा रहा है। जबकि पूर्व रेलवे ने इसके नक्‍शे को पास कर दिया है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 04:23 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 04:23 PM (IST)
डेढ़ साल से मुख्यालय में धूल फांक रही भोलानाथ फ्लाईओवर की फाइलें, नक्शे को पूर्व रेलवे से मिल चुकी है स्वीकृति
भागलपुर में फ़लाईओवर ब्रिज का काम शुरू नहीं हो सका है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। प्रस्तावित भोलानाथ फ्लाई ओवर की फाइलें मुख्यालय में धूल फांक रही हैं। दक्षिणी क्षेत्र के लोगों के आवागमन की समस्या के समाधान के लिए 14 साल पहले सरकार ने भोलानाथ के ऊपर $फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की थी। मिरजानहाट शीतला स्थान चौक से भीखनपुर के बीच 1110 मीटर लंबे फ्लाई ओवर का पुल निर्माण निगम द्वारा 65 करोड़ का पक्कलन बनाकर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया गया। खामियां बता इसमें सुधार करने की बात करते हुए प्राक्कलन लौटा दिया गया। इसी तरह पिछले आठ सालों में दस बार प्राकलन लौटाए गए। डेढ़ साल पूर्व निर्देशानुसार प्राकलन में सुधार कर निगम पदाधिकारी ने प्रशासनिक स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया गया। 18 माह से फ्लाई ओवर की फाइलें पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख के पास पड़ी हुई हैं। जबकि सात माह पहले रेलवे से नक्शे को हरी झंडी भी मिल चुकी है। फ्लाई ओवर का डीपीआर ट्रांसटेक कंसलटेंट ने बनाया है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार 10-11 साल पहले $फ्लाईओवर के निर्माण में 65 करोड़ रुपये खर्च होता, लेकिन समय बीतने के साथ सरिया, छर्री, सीमेंट, बालू, अलकतरा आदि निर्माण सामग्रियों की कीमतों में वृद्धि होने से निर्माण राशि बढ़कर 125 करोड़ हो गई है। 42 करोड़ भू-अर्जन में खर्च होना है। शीतला स्थान चौक से भोलानाथ पुल के बीच पर्याप्त जगह है। लेकिन भोलानाथ पुल और भीखनपुर के बीच लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। डिक्शन चौक के पास मालगोदाम व लोहिया पुल को जोडऩे के लिए फ्लाईओवर का सर्विस रोड बनना है।

पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता राम सुरेश राय ने कहा कि प्राक्कलन को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

एक साल पहले विधायक ने सरकार से की थी मांग

एक साल पहले नगर विधायक अजित शर्मा ने पत्र लिखकर सरकार से $फ्लाईओवर बनाने की मांग की थी। वहीं उप महापौर राजेश वर्मा भी मंत्री से मुलाकात कर जल्द इस दिशा में पहल करने का अनुरोध किया था।

कहां से कहां तक बनेगा $फ्लाईओवर व क्या होगी सुविधा

- मिरजानहाट शीतलास्थान चौक से भीखनपुर गुमटी नंबर दो के बीच 1110 मीटर लंबा बनेगा फ्लाईओवर

- फ्लाई ओवर रेलवे से सात मीटर ऊपर से गुजरेगी, जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत

- जाम पर लगेगा अंकुश, दक्षिणी क्षेत्र की दो लाख आबादी के लिए सुगम होगा यातायात

chat bot
आपका साथी