भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म अभिनेत्री पहुंचीं मुंगेर, योगनगरी में फिल्म इंडस्ट्री के लिए अक्षरा करेंगी सहयोग

भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म अभिनेत्री हैं अक्षरा सिंह। वे मुंगेर आयी हैं। उनका यह गृह क्षेत्र है। उन्‍होंने कहा कि योगनगरी में फिल्म इंडस्ट्री बने। इसके लिए वे सहयोग करेंगे। उन्‍होंने आगामी फि‍ल्‍मों के बारे में भी चर्चा की है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 06:06 PM (IST)
भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म अभिनेत्री पहुंचीं मुंगेर, योगनगरी में फिल्म इंडस्ट्री के लिए अक्षरा करेंगी सहयोग
मुंगेर आयीं फ‍िल्‍म अभिनेत्री अक्षरा सिंह। बोलीं-फ‍िल्‍म उद्योग यहां बने।

संवाद सूत्र, हेमजापुर (मुंगेर)। योगनगरी (मुंगेर) आकर काफी अच्छा लगा और यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। दोबारा मौका मिला तो जरूर मुंगेर आएंगे। यह बात भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने गुरुवार को कहीं। दरअसल, भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे महंगी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह धरहरा प्रखंड के बाहाचौकी गांव में एक शादी समारोह में आई थी। बातचीत में उन्होंने कहा कि मुंगेर के बारे में काफी कुछ सुन रखा है। मुंगेर के सिने प्रेमी और दर्शक काफी अच्छे हैं।

फिल्म इंडस्ट्रीज के बारे में जवाब देते हुए अक्षरा ने कहा कि मुंगेर को फिल्म इंडस्ट्री के रूप में तब्दील किया जा सकता है। इस कार्य में उनका भी सहयोग रहेगा। यहां बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री के रूप में जानी जाती है। यह भोजपुरी सिनेमा जगत में सबसे महंगी अभिनेत्री है। पूर्व मुखिया अवधेश कुमार, नीतीश कुमार गुंजन सहित कई स्थानीय कलाकार भी मौजूद रहे।

यहां बता दें कि रवि किशन ने अक्षरा सिंह को फि‍ल्‍मों में लाया था। वह समय भोजपुरी सिनेमा में नहीं आना चाहती थीं। इसके जब जब वह फ‍िल्‍म उद्योग मेंं आयी तो मानो तहलका मच गया। अक्षरा को भोजपुरी की शेरनी कहा जाता है। वे लगातार अपनी फोटो, डांस और फ‍िल्‍म के कारण चर्चा में रहतीं हैं। इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनके लाखोंं फैन और फालोअर्स हैं।  

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह  बिग बास (Bigg Boss) में भी च‍र्चा में रहींं।  बिग बास टीवी शो है। वहां से लौटने के बाद उनमें काफी बदलाव हुआ। उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया। उनका लुक से लेकर स्टाइल तक बदल गया। इसके बाद ग्‍लेमर की द‍ुनिया में वह छा गईं। 

उन्‍होंने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', रवि किशन, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह आदि कई भोजपुरी सितारों के साथ काम किया है। यहां यह भी जानना जरूरी है कि अक्षरा सिंह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता बिपिन सिंह और मां नीलिमा सिंह हैं। दोनों भोजपुरी फ‍िल्‍म इंडस्ट्री से हैं। उनकी मां ने कई फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाया है। 

chat bot
आपका साथी