भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भागलपुर इकाई का किया विस्‍तार, अनुसूया और रिचा झा को मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने अपनी जिला इकाई का विस्‍तार किया है। जिलाध्‍यक्ष अजीत गुप्‍ता ने चार नए दायित्‍वों की घोषणा की है। चारों नए पदाधिकारियों को भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। संगठन को मजबूत करने का सभी ने संकल्‍प लिया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:20 PM (IST)
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भागलपुर इकाई का किया विस्‍तार, अनुसूया और रिचा झा को मिली जगह
भाजयुमो जिला इकाई का विस्‍तार किया गया है।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। काफी दिनों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने अपनी भागलपुर जिला इकाई का विस्‍तार किया है। जिला महामंत्री सहित चार नए दायित्‍वों की घोषणा की है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजीत गुप्ता ने नवीन दायित्वों की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय को उन्‍होंने सहमति ले ली थी। उनके सलाह और सुझाव का पालन करते हुए नए दायित्‍वों की घोषणा की है।

इश्‍वरनगर नगर मंडल अध्‍यक्ष के रूप में श्रीकांत यादव का चयन किया गया। श्रीकांत यादव शिवपुरी कॉलोनी, इशाकचक, भागलपुर के रहने वाले हैं। हर्ष उत्सव को भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया है। वे बैजानी गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा अनुसूया सुरेखा को भागलपुर जिला युवती प्रमुख मनोनीत किया गया। वहीं जिला युवती सह प्रमुख रिचा झा को बनाया गया है। रिझा झा बूढ़ानाथ, भागलपुर की रहने वाली हैं।

दी बधाई

भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के अलावा दिलीप निराला, संतोष कुमार, विजय कुशवाहा, अभिनव सिंह, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, डा प्रीति शेखर, प्रिंस मंडल, विपुल सिंह, अर्जित शाश्वत चौबे, अभय कुमार घोष सोनू, अभय वर्म्मन, नभय चौधरी, देव कुमार पांडे, सुधीर चौधरी, नरेश मिश्रा, मुन्ना सिंह, अभिषेक मिश्रा, मनीष दास, पंकज सिंह, संगीता सिन्हा, पवन मिश्रा, श्यामल किशोर मिश्रा, रोशन सिंह, गुड्डू राय, रोशन राय, राजकिशोर गुप्‍ता, प्‍यारे हिंद, प्राणिक बाजपेयी, इंदु भूषण झा, प्रणब दास, मनीष दास, उमाशंकर, पृथ्वीराज, राजेश टंडन, कुमार श्रवण, रुबी दास, राजीव मुन्ना, सुधांशु भूषण, नभय कुमार चौधरी, डा किरण सिंह, लीना सिन्हा, माला सिंह, स्वेता सिंह, प्रशांत विक्रम, शिव बालक तिवारी, आलोक सिंह बंटू, सुमन भारती, प्रतीक आनंद, शुभम मिश्रा, मानस सिंह, प्रभाकर झा, ठाकुर मोहित सिंह, शैलेन्द्र कुमार, शरद बाजपेयी आदि ने बधाई दी है।

इनके अलावा पंकज सिंह, सुमित गुप्ता, प्रतीक आनंद, संदीप शर्मा, ओम कुमार राय, पंकज गुप्ता, प्रशांत चौधरी, कुंदन कुमार सिंह, सोनू आनंद, नितेश झा, मानस सिंह, चंद्रशेखर कुमार सिंह, सूरज जायसवाल, कौशल कुमार, शुभम मिश्रा, प्रभाकर झा, रोहित मिश्रा, आनंद सिंह, राज तेजस्वी, रमेश कुमार सिंह, गौरव गुप्ता, चंदन ठाकुर ने बधाई देते हुए उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की है। भाजयुमो जिलाध्‍यक्ष अजीत गुप्‍ता ने कहा कि बेहतर टीम है। संगठन और मजबूत होगा। कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करवाने के लिए कार्यकर्ता प्रवास करेंगे।भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने सबों को बधाई देते हुए  भाजयुमो के सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।

chat bot
आपका साथी