Bhagalpur Weather Update: आज और कल हो सकती है झमाझम बारिश, आकाश में छाए रहेंगे बादल

Bhagalpur Weather Update आज और कल झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे। हालांकि अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में ज्‍यादा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। साथ ही भागलपुर और...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 07:37 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 07:37 AM (IST)
Bhagalpur Weather Update: आज और कल हो सकती है झमाझम बारिश, आकाश में छाए रहेंगे बादल
Bhagalpur Weather Update: आज और कल झमाझम बारिश हो सकती है।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Update: मौसम का मिजाज आज से फ‍िर बदल जाएगा। आज और कल झमाझम बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकत और न्‍यूनतम तापमान में कोई उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। 

मौसम की यह स्थिति कमोबेश कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के बांका, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगडि़या, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया और किशनगंज में देखने को मिलेगा। बिहार कृषि विवि के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 26.5 के आसपास रहने की उम्‍मीद है। साथ ही उत्‍तर पूर्व दिशाा से हवा चलेगी। हवा की गति सात किमी प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। मौसम की यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी। 

मुंगेर में आज अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान हवा की गति 19 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

मधेपुरा में आज हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार चलने की संभावना है। साथ ही बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान उच्चतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सााथ ही आसमान में बादल छाया रहेगा और हल्की बारिश का अनुमान है।

कटिहार में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगी। साथ ही सुबह में हल्की धूप निकलेगी साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहने की संभावना है। इसके साथ बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 20 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान है।

जमुई में आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी