Bhagalpur Weather Update: खुले आसमान में तेजी से चमक रहे सूर्य देव, अभी कोहरे को नहीं मिला चांस

Bhagalpur Weather Update 18 November 2021 भागलपुर में गुरुवार की सुबह ठंड न के बराबर महसूस हुई। शहर में मौसम पूरी तरह साफ है। तापमान बढ़ने की संभावना है। एक्यूआई लेवल बढ़ा हुआ है। आसपास के जिलों का भी हाल पढ़ें....

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 08:12 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 08:12 AM (IST)
Bhagalpur Weather Update: खुले आसमान में तेजी से चमक रहे सूर्य देव, अभी कोहरे को नहीं मिला चांस
भागलपुर का मौसम- हर रोज जानें अपने शहर का हाल।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर।  Bhagalpur Weather Update-जिले का तापमान गिरने के बजाय बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। गुरुवार की सुबह साफ आसमान के बीच सूर्यदेव प्रकट हुए। हल्की ठंड के साथ हुई सुबह में लोगों को उतनी ठंड का अहसास नहीं हुआ, जितना पिछले साल 18 नवंबर को हुआ था। मानें, इस बार कड़ाके की ठंड का आगमन देर से हो रहा है। हालांकि, पूर्वानुमान था कि 18 और 19 नवंबर को आसमान में मुख्यत: बादल छाया रहेंगे। लेकिन मौसम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। 

गुरुवार को आसमान साफ है। ऐसे में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम और उच्चतम दोनों तापमान दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ने का अनुमान है। कृषि विज्ञान केंद्र की मानें तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री से 30 डिग्री पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये 15 डिग्री से बढ़कर 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

बुधवार की सुबह हल्की धूप के साथ हुई थी,  तो आज साफ बादलों के बीच सूर्यदेव अपनी किरणें बिखेरते हुए उदय हुए। जिले में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सूर्योदय सुबह ठीक 5 बजकर 56 मिनट पर हुआ। शाम के चार बजकर 58 मिनट पर सूर्यास्त होगा। जिले में अधिकतम 5.5 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव 2021 के बाद बदलेगी भागलपुर की तस्वीर, मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया पूरा प्लान

 एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो भागलपुर का एक्यूआई डेंजर लेवल के पार है। जिले का एक्यूआई 235 हैं, जो खतरनाक है। विजिबिलिटी (दृश्यता) की बात करें तो ये 6.2 किलोमीटर है। भागलपुर के आसपास के जिलों की बात करें तो नवगछिया पुलिस जिला, कटिहार, मुंगेर, सुपौल, खगड़िया, मधेपुरा, लखीसराय, अररिया, किशनगंज आदि जगह भी मौसम सामान्य रहेगा। कड़ाके की ठंड नवंबर लास्ट से पड़ने की संभावना है। हालांकि, बिहार के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

chat bot
आपका साथी