Bhagalpur Weather Update: बर्फीली हवाओं ने कराया ठंड का अहसास, अभी दूर है कुहासा-बादल हैं साफ

Bhagalpur Weather Update 24 November 2021 भागलपुर में बर्फीली हवाओं के चलते ठंड का अहसास लोगों को हुआ। बुधवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों कांपते उठे। हालांकि आसमान साफ है। हल्की धूप निकली हुई है लेकिन...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 07:01 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 07:01 AM (IST)
Bhagalpur Weather Update: बर्फीली हवाओं ने कराया ठंड का अहसास, अभी दूर है कुहासा-बादल हैं साफ
भागलपुर में दो दिनों में गिरा 4 डिग्री तापमान।

 आनलाइन डेस्क, भागलपुर : बुधवार की सुबह बर्फीली हवाओं के साथ भागलपुरवासियों को ठंड का अहसास हुआ। पछुआ हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज करा दी। मंगलवार को हुए मौसम में बदवाल के बाद बुधवार को ठंड बढ़ी है। दो दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है। मानें, जो न्यूनतम तापमान पहले 18 डिग्री था, अब वो 14 डिग्री के आसपास है। 

फिलहाल, अभी जिले में कुहासा नहीं है। सुबह में हल्की धुंध जरूर देखी जा सकती है, जो ये बता रही है कि जल्द ही कुहासा भी पड़ने लगेगा। भागलपुर में आसमान साफ जरूर है लेकिन सूर्य की किरणें प्रभावी नहीं हैं। धूप में खड़े होने पर गर्मी का अहसास कम हो रहा है। कुल मिलाकर कनकनी भरी ठंड भागलपुर और इसके आसपास के जिलों में पड़ रही है। 

पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ, शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो पछुआ हवाओं के चलते अभी और तापमान गिर सकता है। हवा की रफ्तार तेज हो सकती है, जिससे ऐसा होगा। वहीं, बारिश की संभावना न के बराबर है। 

पढ़ें: बांका में सौतेली मां और भाई ने पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, पंचायत में नहीं निपटा भूमि विवाद, तो दिया वारदात को अंजाम

तीन दिनों का तापमान

बुधवार: अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस

गुरुवार: अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार: अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर के एक्यूआई की बात करें तो ये अभी भी डेंजर लेवल के पार है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार है। आसपास के जिलों नवगछिया पुलिस जिला, मुंगेर, बांका, पूर्णिया, सुपौल, खगड़िया, मधेपुरा, लखीसराय, अररिया, किशनगंज आदि में मौसम भागलपुर की तरह ही। हवा के चलते ठंड का अहसास हुआ है। दो से तीन दिनों में और भी बदलाव देखे जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी