Bhagalpur Weather Update: कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार में ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे ने रोकी गाडि़यों की रफ्तार

Bhagalpur Weather Update कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। न्‍यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। अभी न्‍यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। तापमान में गिरावट का सिलसिला अभी जारी रहेगा।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:41 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:41 AM (IST)
Bhagalpur Weather Update: कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार में ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे ने रोकी गाडि़यों की रफ्तार
Bhagalpur Weather Update: कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, खगडिय़ा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया और किशनगंज में ठंड का प्रकोप जारी है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। सबसे अधिक ठंड का असर सुबह और शाम दिख रहा है। हालांकि हवा की गति औसतन तीन से चार किमी है। इस कारण लोगों को थोड़ी राहत है।

बिहार कृषि विवि के मौसम विभाग के अनुसार मौसम का ये हाल अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। न्यूनतम तापमान और कमी आएगी। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं, सुबह और शाम कोहरे का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का सबसे अधिक असर दिख रहा है। इससे गाडिय़ों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

जमुई में आज अधिकतम 27 और न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास तापमान रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार धूप खिली रहेगी। रात में ठंड बढ़ेगी। मधेपुरा में गुरुवार को 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। सुबह व शाम में कोहरा रहेगा। दिन में धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान तापमान उच्चतम : 26 और न्यूनतम : 15 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

पूर्णिया और आसपास के इलाके में आज अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम - 13.9 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह कुहासा रहेगा दिन में मौसम साफ रहेगा। वहीं, कटिहार में सुबह में धुंध छाया रहेगा एवं धूप देर से निकलेगी। दोपहर बाद मौसम में कुछ बदलाव होगा एवं तापमान में कमी आएगी। हवा की गति 14 किमी प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम- 28.4 डिग्री और न्यूनतम-13.9 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। अररिया और किशनगंज में भी मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान - 27 और न्यूनतम तापमान - 15 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी