Bhagalpur Weather Update: आसमान में आज भी छाए रहेंगे बादल, तापमान में नहीं होगा उतार-चढ़ाव

Bhagalpur Weather Update आसमान में आज भी बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। साथ ही कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश भी हो सकती है। मौसम पर्वानुमान के अनुसार...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 06:59 AM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 06:59 AM (IST)
Bhagalpur Weather Update: आसमान में आज भी छाए रहेंगे बादल, तापमान में नहीं होगा उतार-चढ़ाव
Bhagalpur Weather Update: आसमान में आज भी बादल छाए रहेंगे।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Update: आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम की यह स्थिति कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगडि़या, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज और अररिया में बना रहेगा। 

वहीं, बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी बारिश भी हुई। साथ ही मध्‍यम गति से हवा भी चलती रही। अधिकत तापमान 34 डिग्री के आसपास रहा, वहीं, न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज की गई। 

 जमुई में मौसम विभाग के अनुसार दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्‍मीद है। 

मुंगेर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 26 के आसपास रहने की उम्‍मीद है। इस दौरान 

हवा करीब छह किमी प्रति घंटे की रफतार से चलेगी। 

मधेपुरा में 12 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सुबह में बारिश की संभावन

इस दौरान उच्चतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 के आसपास रहने की उम्‍मीद है। 

कटिहार में आज अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की उम्‍मीद है। आसमान में बादल छाया रहेगा। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है। दिन में धूप-छांव भी रहेगी। हवा की गति 10 से 12 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा। 

पूर्णिया में अधिकम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। साथ ही इस दौरान आसमान में बादल छाया रहेगा। हल्की बारिश होने का अनुमान है। मध्‍यम गति से हवा चलती रहेगी। 

सहरसा में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की उम्‍मीद है। दिन में मध्‍यम गति से हवा चलेगी। 

chat bot
आपका साथी