Bhagalpur Weather Update: हो सकती है बूंदा-बांदी, कोहरे की हल्की धुंध बढ़ाएगी ठंड

Bhagalpur Weather Update 15 November 2021भागलपुर में अल सुबह कोहरे की धुंध छायी रही। हल्की धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई। तापमान 17 डिग्री न्यूनतम रहा तो वहीं अधिकतम 28 डिग्री जाने की संभावना है। दूसरी तरफ तमिलनाडु में आये विक्षोभ के कारण बूंदा बांदी के आसार हैं।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 06:59 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 06:59 AM (IST)
Bhagalpur Weather Update: हो सकती है बूंदा-बांदी, कोहरे की हल्की धुंध बढ़ाएगी ठंड
भागलपुर का आज का मौसम, दो चार दिन में हो सकती है बूंदा-बांदी

संवाद सहयोगी,भागलपुर: मौसम का मिजाज धीरे धीरे बदल रहा है। दिन में जहां आसमान में बादल छाया रहने के कारण धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। जहां तहां कोहरे की धुंध शाम से सुबह तक रहेगी। वहीं ठंड भी बढ़ेगी। तमिलनाडु में आये विक्षोभ के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, जिसका असर अब भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में दिखने लगा है। झारखंड में जहां कई जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं भागलपुर और आसपास में भी बूंदा बांदी हो सकती है।

हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो चार दिनों ठंड बढ़ेगी। मौसम में नमी की मात्रा की अधिकता होगी। बीच बीच में थोड़ा हवा की तेज गति सिहरन पैदा करेगा। मौसम अब ठंड की ओर अग्रसर हो रहा है। एक सप्ताह के अंदर ठंड बढ़ने की रफ्तार तेज हो जाएगी। सोमवार को सूर्योदय:  5 बजकर 56 मिनट सूर्यास्त: शाम चार बजकर 54 मिनट

बढ़ेगी धुंध, लगेगी ठंड

- एक सप्ताह में ठंड की रफ्तार तेज हो जाएगी - आसमान में बादल छाया रहेगा, धूप छांव की स्थिति रहेगी

तीन दिन का मौसम

सोमवार: अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान-17 डिग्री सेल्सियस मंगलवार: अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान-17 डिग्री सेल्सियस बुधवार: अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान-16 डिग्री सेल्सियस

रखें सावधानी

सबौर अस्पताल की प्रभारी डा. सुभ्रा वर्मा ने बताया कि अभी शुरुआती दौर में भी ठंड लगने की संभावना रहती है। छोटे बच्चों को गर्म कपड़े में रखें। गर्म पानी और ताजा भोजन का सेवन करें। खाली बदन नहीं रहें। गर्भवती महिलाओं को विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। सर्दी खांसी या हल्का बुखार होने पर तुरंत डाक्टर की सलाह लें। बुजुर्गों और बीमार लोगों की ज्यादा केयर करें।

ठंड में बच्चों, गर्भवतियों और बुजुर्गों का रखें विशेष ख्याल, एक क्लिक में पढ़ें डाक्टरों की सलाह

chat bot
आपका साथी