Bhagalpur Weather Today: रोज हो रही बारिश, रफ्तार हो रही कम, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Bhagalpur Weather Today पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी के इलाकों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश की संभावना अभी और होने की है। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। लेकिन किसानों को काफी लाभ पहुंचा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:59 AM (IST)
Bhagalpur Weather Today: रोज हो रही बारिश, रफ्तार हो रही कम, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
बारिश के कारण भागलपुर का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bhagalpur Weather Today: पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के इलाके में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। लगातार बारिश जारी है। भागलपुर में रात से ही लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोग परेशान हैं। लेकिन किसानों को लाभ हो रहा है। खेती में जल की आवश्‍यकता की पूर्ति हो रही है। बताया जा रहा है कि अभी और बारिश होगी।

पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दिया है। हालांकि बारिश तो रोज हो रही है लेकिन रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। मानसून के आगमन होते ही रोज 50 मीलीमीटर बारिश हो रही थी। वहीं अब बहुत ही कम हो रही है।

मानसून ने जिले में मौसम सुहाना कर दिया है। शनिवार को भी आसमान में दिन भर मानसूनी बादल उमड़ते-घुमरते रहे। दिन में कभी तेज धूप तो कभी काला बादल छाता रहा। शाम होते ही बारिश की मोटी बूंदे बरसने लगती है। कभी रिमझिम तो कभी फुहारों की बौछार होती रही। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे कभी काली घटाएं घिर आती थी तो कभी उजली घटाएं आसमान में छा जा रही थी। देर शाम में कुछ समय तक झमाझम बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवा से मौसम सुहाना बन गया है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। झमाझम एवं रिमझिम बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कीचड़ की स्थिति कायम हो गई। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि ग्रामीण मौसम विभाग की मानें तो अभी तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस बीच नदियों का जलस्‍तर काफी बढ़ गया है। गंगा के पानी में बढ़ोतरी हो रही है।मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश होने की संभावना है। इसलिए सभी सतर्क रहें। बारिश के कारण फलों को नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

chat bot
आपका साथी