Bhagalpur Weather: सुहावना है आज का दिन, धूप और बादल का खेल जारी, बारिश की संभावना
Bhagalpur Weather भागलपुर सहित पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी के जिलों में आज सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। कभी धूप तो कभी बादल आसमान में दिख रहे हैं। बारिश होने की प्रबल संभावना है। जानिए... कैसा रहेगा आज का मौसम।
आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Weather: बिहार के 13 जिलों की बात करे तो इन जिलों में आज मौसम सुहावना बना हुआ है। भागलपुर में सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। यही हाल पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी इलाकों को है। भागलपुर में बारिश होने की संभावना है। बादल और धूप जारी है। मुंगेर के बादल छाए हुए हैं धूप नहीं निकली है बारिश की संभावना दिख रही है अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री है हवा नहीं चल रही है। अररिया में धूप है। तेज हवा चल रही है। कटिहार में मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। खगड़िया में बादल छाए हुए हैं। अब तक धूप नहीं निकली है। किशनगंज में मौसम साफ है धूप खिली हुई है।
अभी बिहार में मानसून की ट्रफ लाइन नहीं है। वह बिहार से दूर चली गई है। लेकिन पश्चिम बंगाल और ओडिशा के पास कम दबाव है। इस कारण बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावित है। अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस सीजन में बिहार में औसत से करीब सात फीसद ज्यादा बारिश हो चुकी है।
पिछले 24 घंटे के में किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, सुपौल, बांका में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य में 947.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।
वज्रपात की संभावना
बीएयू सबौर के मौसम विभाग ने बताया गया है कि आज कई स्थानों पर तूफान और वज्रपात की संभावना है। हालांकि 24 सितंबर तक तेज बारिश नहीं होगी। हल्की बारिश होने की संभावना है। अभी मानसून राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में है। इन राज्यों के कई हिस्सों से होते हुए मानसून गुजर रही है। इस कारण बिहार में बारिश का सिलसिला कम होता जा रहा है।
बिहार में बाढ़ का प्रकोप
अभी बिहार में बाढ़ का प्रकोप है। नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी तट के पास बसे गांव के लोग पलायन करने लगे हैं। अभी भी बाढ़ का प्रकोप है।