Bhagalpur Weather Today : आज भी बारिश के आसार, दिन भर आकाश में छाए रहेंगे बादल

भागलपुर और आसपास के इलाके में आज भी बारिश हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 10.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व हवा चल रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:40 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:40 AM (IST)
Bhagalpur Weather Today : आज भी बारिश के आसार, दिन भर आकाश में छाए रहेंगे बादल
भागलपुर और आसपास के इलाके में आज भी बारिश हो सकती है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। मानसून के दस्तक देते ही 75 मिलीमीटर से ज्यादा भागलपुर और आसपास में बारिश हुई। तापमान भी दो डिग्री से ज्यादा लुढ़क गया है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी से लोगों को निजात मिल गई है। सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी कई दिनों तक झमाझम बारिश के आसार हैं। यह बारिश खेती किसानी के लिए काफी अच्छा है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 10.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व हवा चल रही है। रविवार को 52.6 मिली मीटर और शनिवार को 23 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अभी और बारिश होने की संभावना है।

शहर में जलजमाव की स्थिति

लगातार दो दिनों से जारी बारिश के बाद शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सबसे अधिक परेशानी ईशाकचक, अलीगंज, भोलानाथपुल, उल्टा पुल आदि इलाके में है। यहां जलजमाव के कारण लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। साथ ही ग्रामीण इलाके में बिजली की भी समस्या बरकरार है। कई जगहों पर तार टूट गए हैं। हालांकि इसे मरम्मत किया जा रहा है।

शाहकुंड में बारिश होते ही विद्युत आपूर्ति हो जाती है ठप

संवाद सूत्र, शाहकुंड : शाहकुंड में रविवार को देर शाम बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। उपभोक्ताओं का मानना है कि थोड़ी सी बारिश या हवा चलने से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। जबकि अभी बरसात का मौसम है तो बिजली सुचारू तरीके से मिलनी चाहिए। लेकिन हल्की बारिश आते ही यहां आपूर्ति ठप कर दी जाती है। इस बावत कनीय अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बारिश के कारण पेड़ पौधे तार पर गिर जाते है। जिस कारण आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो जाती है।  

chat bot
आपका साथी