Bhagalpur Weather Today: आकाश में छाए रहेंगे बादल, आज और कल हो सकती है झमाझम बारिश

Bhagalpur Weather Today भागलपुर और आसपास के जिले में आज और कल झमाझम बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान पूरे दिन आकाश में बादल छाए रह सकते हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:15 AM (IST)
Bhagalpur Weather Today: आकाश में छाए रहेंगे बादल, आज और कल हो सकती है झमाझम बारिश
Bhagalpur Weather Today: भागलपुर और आसपास के जिले में आज और कल झमाझम बारिश हो सकती है।

जागरण टीम, भागलपुर। मानसून के प्रवेश के साथ वर्षा का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। गत 12 जून को जिले में मानसून प्रवेश किया था, तब से लगातार बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार को भी दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। आज और कल भी भागलपुर और आसपास के जिले में बारिश के आसार हैं। 

वहीं, मौसम केंद्र पूर्णिया द्वारा पिछले 24 घंटे में 22.5 एमएम वर्षा रिकार्ड किया गया है। भारी बारिश के कारण नगर वासियों का जलजमाव से बुरा हाल है। हालांकि निगम प्रशासन नाला सफाई कर पानी निकासी का प्रयास कर रहा है लेकिन लगातार बारिश से स्थिति नारकीय बनी हुई है। इस बीच शुक्रवार को दिनभर रूक-रूक कर हुई बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम केंद्र द्वारा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूर्णिया मौसम केंद्र के सहायक वैज्ञानिक वीरेंद्र झा के अनुसार अभी मानसून सक्रिय बना हुआ है जिस कारण लगातार बारिश हो रही है। उनके अनुसार अभी इससे तत्काल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने फिर 48 घंटे का अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश, लाइटङ्क्षनग व थंडरिग की संभावना बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार मानसून में अच्छी वर्षा की भविष्यवाणी की थी जो सच साबित होती दिख रही है। प्रवेश के साथ ही जो वर्षा के क्रम शुरू हुआ है वह अभी तक टूटा नहीं है। पिछले लगभग एक सप्ताह से लगातार रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इस दौरान करीब 100 एमएम से अधिक वर्षा हो चुकी है। जबकि मानसून का सत्र अभी लंबा चलने वाला है। हालांकि इस बार प्री मानसून में भी रिकार्ड बारिश हुई है। पिछले 10 साल में प्री मानसून में सीमांचल में इस बार सबसे अधिक वर्षा 500 एमएम से अधिक हुई है।

दरअसल बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह क्रम पिछले एक सप्ताह से बना हुआ है। कम दबाव के कारण बादलों का निर्माण हो रहा है जिससे सीमांचल के क्षेत्र में अधिक वर्षा हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने फिलहाल 48 घंटे के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी