Bhagalpur Weather Today : आज से लगातार बारिश के आसार, छाता या रेनकोट रखें अपने साथ

आज से जिले में लगातार बारिश हो सकती है। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना है। दिन भर में 13 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड किया गया। दरअसल 13 या 14 जून को बिहार में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। इससे किसानों को राहत होगी।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 08:40 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 08:40 AM (IST)
Bhagalpur Weather Today : आज से लगातार बारिश के आसार, छाता या रेनकोट रखें अपने साथ
आज से जिले में लगातार बारिश हो सकती है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। शुक्रवार को हुई हल्की-फुल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की मानें तो भागलपुर में 13 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। शनिवार से लगातार बारिश होने के आसार हैं। दो दिन बाद मानसून के भी बिहार में दस्तक देने की संभावना है। मानसून आने के पहले आसमान में काले बादल छाये रहेंगे।

इधर, शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार से दो-तीन दिनों तक लगातार बारिश होने के आसार हैं। 13 या 14 जून तक मानसून बिहार में दस्तक दे देगा। उसके बाद लगातार मानसूनी बारिश होगी। बादल की गरज के साथ बिजली के चमक और वज्रपात होने की प्रबल संभावना है। बारिश के वक्त तेज हवा चलेगी। मौसम में बदलाव होने से तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

खेती-किसानी में आएगी तेजी

समय पर मानसून के आ जाने से खेती-किसानी के कार्य में इस बार तेजी आने की उम्मीद है। किसान समय रहते धान का नर्सरी तैयार कर लेंगे। इससे रोपनी का काम भी शुरू हो जाएगा। धान के नर्सरी के लिए कई किसानों ने खेत तैयार कर रखा है। कृषि विज्ञानियों की माने तो इस बार किसानों को मानसून का साथ मिलेगा। दरअसल, भागलपुर और आसपास के इलाके में ज्यादातर असिंचित भूमि है। ऐसे में वर्षा पर ही किसानों की निर्भरता है। मौसम का साथ मिलने से उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।  

chat bot
आपका साथी