Bhagalpur Weather: रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज कुछ इस प्रकार रहेगा मौसम

Bhagalpur Weather Forecast बिहार के कई जिलों में दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी के जिलों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। अभी यह मौसम लागातार जारी रहेगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:51 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:51 AM (IST)
Bhagalpur Weather: रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज कुछ इस प्रकार रहेगा मौसम
गुरुवार की सुबह मौसम का हाल इस प्रकार है।

ऑनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bihar Weather Forecast: मंगलवार रात से बुधवार शाम तक रुक-रुक बारिश होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। यह बारिश खेती-किसानी के लिए भी लाभकारी है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। आसमान में अचानक बादल छा जाएंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने लगेगी। बिजली की चमक के बीच वज्रपात की भी संभावना है। फिलवक्त ऐसा ही मौसम बना रहेगा। खेती किसानी के लिए मौसम उपयुक्त है। इस बार धान की बेहतर पैदावार होने की संभावना है। गुरुवार को भी मौसम इसी प्रकार रहेगा। भागलपुर में सुबह से बारिश तो नहीं हुई है। लेकिन किसी भी समय बारिश होने के पूरे आसार है। हालांकि बुधवार देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार धान की खेती के लिए यह बारिश लाभकारी है। इससे किसानों को राहत मिलेगी।

सहरसा में आसमान साफ है। धूल खिली हुई है। उमस भरी गर्मी है। हवा नहीं चल रही है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुंगेर में मौसम साफ है। विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि देर शाम तक बारिश होने की संभावना है। हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे है। किशनगंज में मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। कटिहार में धूप खिली है। उमस भरी गर्मी है। अगले 48 घंटे के दौरान मध्यम से तेज बारिश होने का मौसम पूर्वानुमान है। अररिया में तेज धूप है। बांका में सुबह रिमझिम बारिश हुई है। अभी भी बादल है। लखीसराय में कल शाम के बाद से बारिश थमी हुई है। अभी धूप निकली है। आगे 48 घंटे में तेज हवा एवं बारिश का पूर्वानुमान है। उमस भरी गर्मी है। पूर्णिया में भी सुबह से बादल है। हालांकि अभी बारिश नहीं हुई है। बारिश के कारण जलजमाव से लोगों को परेशानी होती है।

chat bot
आपका साथी