Bhagalpur Weather: आज SUN बाला होगा SUNDAY, बारिश की संभावना नहीं, ऐसा रहेगा आज का मौसम

Bhagalpur Weather भागलपुर सहित पूर्व ब‍िहार सीमांचल और कोसी के ज‍िलों में मौसम पूरी तरह साफ है। धूप खिली हुई है। बारिश की संभावना नहीं है। तापमान बढ़ा हुआ है। किसानों को राहत मिलेगी। खेतों में अभी पानी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:11 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:11 AM (IST)
Bhagalpur Weather: आज SUN बाला होगा SUNDAY, बारिश की संभावना नहीं, ऐसा रहेगा आज का मौसम
भागलपुर मेंं आज सुबह का मौसम कुछ इस प्रकार था।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather: आज र‍व‍िवार को धूप के साथ द‍िन की शुरुआत हुई। अनंत पूजा के मौके पर भगवान सूर्य को सभी को दर्शन दे द‍िए। आज बारिश की संभावना नहीं है। पूर्व ब‍िहार, कोसी और सीमांचल में बारिश नहीं होगी। मौसम की अब तक की स्‍थति यह है कि तापमान बढ़ा हुआ है। आज अधिकतम तापमान 32 और न्‍यूनतम 27.4 के आसपास रहने की संभावना है। हवा की गति साढ़े सात किलोमीटर प्रत‍िघंटा रहेगी। 

सितंबर तक मानसून की बारिश होने की संभावना 

ब‍िहार कृषि व‍िश्‍वव‍िद्यालय के मौसम व‍िभाग के अनुसार कल और परसों बार‍िश होगी। इसके बाद 22 सतंंबर और 23 सितंबर को बार‍िश की संभावना है। इसके अलावा अन्‍य द‍िनों में बारिश का सिलसिला थोड़ा कम रहेगा। इस कारण 23 सितंबर तक कोई अलर्ट जारी नहीं है। तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। हल्‍की और मध्‍यम दर्जे की बारिश की उम्‍मीद है। अभी मानसून की ट्रफ लाइन का ब‍िहार में असर नहींं है। वर्तमान में बीकानेर, मध्य प्रदेश के सतना एवं जमशेदपुर से गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी तक यह स‍िलसिला जारी है। ओडिशा में चक्रवात है। 

करें जल का संशय

कृषि वैज्ञानी ने वर्षा जल को संचय करने की सलाह दी है। जल संचयन का बहुत ही ज्‍यादा महत्व है। हमलोगों को चाहिए कि सतही प्रवाह द्वारा होने वाले जल बहाव को रोका जाय।  पानी का संचयन करें। प्रयास करें कि खेत का पानी खेत में ही रहे। इसके अलावा गांव का पानी गांं  में ही रहे। भवन की छत, समलत या असमतल क्षेत्रों से प्राप्त वर्षा जल का संचयन किया जा सकता है। विभिन्न तकनीक जैसे फैरो-सीमेंट टैंक, पुनभरण कुएं, गड्ढे एवं खाईयां, परकोलशन तालाब, चेक-डैम, गौबियन संरचना आदि से माध्‍यम से जल संचय किया जा सकता है। 

किसानों को च‍िंंता नहीं

अभी खेतों को पानी की जरुरत नहीं है। इस कारण किसानों को स‍िंंचाई की च‍िंंता नहीं है। नद‍ियों का जलस्‍तर काफी बढ़ा हुआ है। बाढ़ की स्‍थति बनी हुई है। कई इलाकों में अब भी पानी है। 

chat bot
आपका साथी