Bhagalpur Weather News: कोहरे की चादर से ढका शहर, ठंड हवाओं से कांप उठा शरीर, हो सकती है बारिश

Bhagalpur Weather News - रविवार की सुबह कोहरे की हल्की चादर से शहर ढका दिखाई दिया। जैसे जैसे सूर्यदेव आसमान की ओर बढ़ने लगे ये कोहरा खत्म होता गया। ये इस ठंड का पहला कोहरा रहा। 16 नवंबर से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई गई है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 07:18 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 07:18 AM (IST)
Bhagalpur Weather News: कोहरे की चादर से ढका शहर, ठंड हवाओं से कांप उठा शरीर, हो सकती है बारिश
जानें आसपास के जिलों के मौसम का भी हाल।

 आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Weather News - शनिवार की शाम तेज ठंड हवाओं ने लोगों को घरों में कैद करा दिया। वहीं, रविवार की सुबह इस साल के पहले कोहरे का आगमन देखने को मिला। हल्के कोहरे की चादर से शहर ढका नजर आया। शनिवार को जहां दिनभर बादल छाए रहे, तो वहीं रविवार को भी बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। तेज ठंड हवाओं ने बता दिया है कि कुछ ही दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। 

तापमान की बात करें तो भागलपुर में रविवार की सुबह न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ हुई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, 16 नवंबर को मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई गई है। मानें हल्की बारिश हो सकती है। बीते तीन सप्ताह से मौसम शुष्क बना रहा। अब सुबह में हल्का कोहरा या फिर धुंध छायी रहेगी।

ठंड में बच्चों, गर्भवतियों और बुजुर्गों का रखें विशेष ख्याल, एक क्लिक में पढ़ें डाक्टरों की सलाह

बांका कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 60 से 90 फीसद तक रह सकती है। चार से दस किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चल सकती है। उन्होंने किसानों से अपने स्मार्ट मोबाइल फोन में दामिनी एप को डाउनलोड करने की अपील की। ताकि किसानों को ठनका गिरने की चेतावनी सही समय पर मिल सके। इसके साथ ही मौसम और कृषि से संबंधित जानकारी के लिए मेघदूत एप और मौसम एप करने की अपील की है। ताकि किसान अपने सही समय देख कर अपनी फसल की बोआई कर सकें।

रविवार को सूर्योदय: 5 बजकर 58 मिनट  सूर्यास्त: शाम चार बजकर 54 मिनट एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)- 264 (खतरनाक)

दिन की बात करें तो तापमान चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन पूर्व-दक्षिण बिहार के अधिकतर भागों में बादल छाए रहेंगे। रात में ओस पड़ने से रविवार की सुबह 90 प्रतिशत आर्द्रता रही। हवा का बहाव अधिकतम 8.5 किलोमीटर प्रतिघंटा तो न्यूनतम 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगा।

तीन दिन का मौसम

रविवार: अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान-17.5 डिग्री सेल्सियस

सोमवार: अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान-17 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार: अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान-17 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी