Bhagalpur Weather: दोपहर बाद होगी बार‍िश, 15 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं, जान‍िए आज का कैसा रहेगा मौसम

Bhagalpur Weather धूप बादल और बार‍िश का खेल जारी रहेगा। द‍िन की शुरुआत धूप से हुई। दोपहर बाद बारिश की संभावना है। देर रात भी बादल छाए रहेंगे। पूर्व ब‍िहार सहित आसपास के जिलों का मौसम सुहावना बना रहेगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:01 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:01 AM (IST)
Bhagalpur Weather: दोपहर बाद होगी बार‍िश, 15 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं, जान‍िए आज का कैसा रहेगा मौसम
भागलपुर में आज का मौसम का हाल है।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather: भागलपुर में आज द‍िन की शुरुआत धूप से हुई। पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के जिलों की भी स्‍थिति लगभग यही है। कहीं धूप है तो कहीं बादल। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज द‍िन की शुरुआत धूप से हुई। दोपहर बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है। रात में भी बादल छाए रहेंगे। यह सिलसिला कभी कई द‍िनों तक जारी रहेगा। संभावना है कि बारिश हल्‍की होगी। बीएयू के मौसम व‍िभाग के अनुसार आज का अध‍ितम तापमान 32.7 और न्‍यूनतम 28 तक रहेगा। हवा की गति 9.7 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 22 स‍ितंबर को भी इस प्रकार का मौसम रहेगा। वैसे भी बाढ़ की स्‍थति बनी हुई है। 

धान की फसल में ललकी बीमारी का प्रकोप

भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड के किसानों के खेत से अभी बाढ़ का पानी पूरी तरह निकला भी नहीं था कि धान की फसल को ललकी बीमारी के प्रकोप ने अपनी चपेट में ले लिया है। किसानों को इस बार दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को इस बार अच्छी पैदावार होने की प्रबल संभावना पर पानी फिरता दिख रहा है। माणिकपुर, धोरपीठिया, शाहजादपुर, जगरिया, भट्टाचक, लत्तीपुर के सैकड़ों एकङ में लगी धान की फसल में ललकी बीमारी लगने से किसान काफी परेशान हैं। किसानों का मानना है कि धान अब फूटने के कगार पर है। लेकिन धान में लगी इस बीमारी के कारण धान सूखने लगी है। जिससे पैदावार पर व्यापक असर पड़ेगी। माणिकपुर गांव के किसान विमल ठाकुर, विजय ठाकुर, अभय कांत ठाकुर, बिभाष ठाकुर, सुरेंद्र झा, ललन ठाकुर आद‍ि किसानों ने बताया कि अभी बाढ़ का दंश झेल कर हम किसान उबरे भी नहीं थे, कि इस ललकी बीमारी ने धान की फसल को चौपट कर दिया है। बारिश के कारण बाढ़ की संभावना ज्‍यादा है। 

chat bot
आपका साथी