Bhagalpur Weather: भागलपुर समेत आसपास के जिलों में तेज धूप के बाद हो सकती है बरसात

Bhagalpur Weather आज सुबह से ही धूप है। धूप के बाद बार‍िश की संभावना है। कई जगह का मौसम साफ है। पूर्व ब‍िहार सीमांचल और कोसी का इलाका सुहाना बना हुआ है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्‍की बार‍िश की संभावना है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 11:50 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 11:50 AM (IST)
Bhagalpur Weather: भागलपुर समेत आसपास के जिलों में तेज धूप के बाद हो सकती है बरसात
शुक्रवार को भागलपुर में मौसम का हाल इस प्रकार है।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather: भागलपुर में आज सुबह से मौसम सुहाना है। धूप है। हल्‍की बार‍िश की संभावना है। लेक‍िन देर शाम बार‍िश होगी। द‍िन भर मौसम साफ रहेगा। साढ़े 11 बजे तक मौसम सुहाना बना हुआ है। 

लखीसराय में सुबह होते ही कड़ी धूप निकली। मौसम में काफी गर्माहट है। कई दिनों से सुबह में कड़ी धूप और गर्मी के बाद दोपहर बाद बादल छा जाती है और बूंदाबांदी शुरू हो जाती है। इससे मौसम में ठंडक महसूस होती है लेकिन उमस बरकरार रहती है। आज का तापमान 34-27 डिग्री सेंटीग्रेड है।

जमुई जिले में सुबह से ही कड़ी धूप निकली हुई है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। पूर्णिया में सुबह से ही काफी तेज धूप है जिस कारण गर्मी एवं काफी उमस है। कटिहार में धूप है। उमस भरी गर्मी है। सहरसा में तेज धूप है। उमस भरी गर्मी के कारण लोग सुबह से ही परेशान दिख रहे हैं। बांका में धूप खिली है। इस कारण गर्मी है। किशनगंज में धूप खिली हुई है, मौसम साफ है। मुंगेर में मौसम साफ है। तेज धूप है। मौसम विभाग ने कल तक बारिश नहीं होने की संभावना जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में महामारी फैलने की आशंका

भागलपुर। बाढ़ का पानी उतरने के बाद साफ-सफाई नहीं होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में महामारी फैलनी आशंका बढ़ गई है। प्रशासनिक स्तर पर रोकथाम के उपाय नगण्य हैं। वहीं बगडेर बगीचा में रहने वाले कुछ ग्रामीण अभी भी प्रखंड मुख्यालय में ही रह रहे हैं। अभी भी उनके घरों से बाढ़ का पानी नहीं निकल सका है। केंद्रीय जल आयोग के रिपोर्ट अनुसार, लगातार गंगा का जलस्तर घट रहा है। गंगा का जलस्तर घटते ही जहां-तहां कटाव भी जारी हो गया है। रजंदीपुर, बाबूपुर, फरका, घोषपुर, इंगलिश, शंकरपुर, अठगामा , ममलखा आदि गांव कटाव की जद में हैं।

उधर, बाढ़ पीडि़तों को सबौर से राहत राशि नहीं मिलने से क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालांकि सीओ अजित झा ने बताया की तकनीकी समस्या की वजह से परेशानी हो रही है। पटना मुख्यालय से त्रुटि दूर होते ही लाभुकों के खाते में राशि चली जाएगी। बहुत लोगों के खाते में राशि चली भी गई है।

chat bot
आपका साथी