Bhagalpur Weather: पूर्व ब‍िहार, सीमांचल और कोसी में कहीं बारिश तो कहीं धूप, जान‍िए आज कैसा रहा मौसम

Bhagalpur Weather पूर्व ब‍िहार सीमांचल और कोसी में धूप व छांव की स्थिति है। कहीं-कहीं बार‍िश हो रही है। वातावरण में नमी है। तापमान कम है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज कई ज‍िलों में भारी बार‍िश हो सकती है। वज्रपात की भी संभावना है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 09:17 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 09:17 AM (IST)
Bhagalpur Weather: पूर्व ब‍िहार, सीमांचल और कोसी में कहीं बारिश तो कहीं धूप, जान‍िए आज कैसा रहा मौसम
भागलपुर में आज का मौसम इस प्रकार है।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather: पूर्व ब‍िहार, सीमांचल और कोसी में कहीं बारिश हो रही है तो कहीं धूप है। भागलपुर में आज सुबह की शुरुआत धूप से हुई। धूप हल्‍की थी। लेक‍िन कुछ देर बाद मौसम सुहाना हो गया। हल्‍की बार‍िश होने लगी। अभी मौसम साफ है। संभावना है क‍ि आज बार‍िश होगी। तापमान कम रहेगा। बार‍िश से डर यह है क‍ि यहां बाढ़ है, बारि‍श के कारण जलस्‍तर बढ़ेगा। यह परेशानी का कारण है।

मुंगेर में मौसम आज सुबह से ही सुहाना है। आधे घंटे से तेज बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिली है। शहर का तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे।

कटिहार में आसमान पर बादल छाया है। हल्की हवा चल रही है। अररिया में बादल है। तेज हवा चल रही है। आज लखीसराय में बादल छाया है। कल दोपहर को तेज बारिश हुई थी। उस समय से ही मौसम में बदलाव है। हल्की हल्की हवा भी चल रही है। आज का तापमान 31-25 डिग्री सेंटीग्रेड है।

तोफिल और अनठावन दियारा में धीमी गति से हो रहा है कटाव

कहलगांव में जलस्तर प्रति घंटा एक सेंटीमीटर घटने के बाद भी गंगा खतरे के निशान से 79 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हालांकि धीरे-धीरे पानी निकलने से कुआ, भयना, गेरुआ, घोघा नदी के जलस्तर में भी कमी आने लगी है।

इधर, गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद तोफिल एवं अनठावन दियारा में कटाव धीमी गति से शुरू हो गया है। ग्रामीण संजय मंडल ने बताया कि कटाव की यही रफ्तार रही तो कई घर और स्कूल गंगा में विलीन हो जाएंगे। अभी तक कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं किया गया है। कटाव को देख ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। कई तो भय से घर खाली कर अन्यत्र शरण लिए हुए हैं। दोनों गांव के लोग रतजगा करने को मजबूर हैं।

chat bot
आपका साथी