Bhagalpur Weather Forecast : सरस्‍वती पूजा में मौसम रहेगा खुशनुमा, ठंड से मिलेगी राहत, जानिए... आज के मौसम का हाल

Bhagalpur Weather Forecast पश्‍चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद भी पूर्व बिहार कोसी और सीमांचल जिले में मौसम में बदलाव की कम संभावना है। शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान में बढ़ोतरी होगी। ठंड में कमी आएगी।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 12:11 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 12:11 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : सरस्‍वती पूजा में मौसम रहेगा खुशनुमा, ठंड से मिलेगी राहत, जानिए... आज के मौसम का हाल
गुरुवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast :  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद भी पूर्व बिहार सहित कोसी और सीमांचल जिले में मौसम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम एवं न्‍यूनतम तापमान में वृद्व‍ि होगी। सरस्‍वती पूजा में लोगों को मौसम का भरपूर साथ मिलेगा। लोग दिन में बसंती हवा का आनंद ले पाएंगे। दिन भर अच्‍छी धूप खिली रहेगी।  इस बीच ठंड का घटना जारी है। गुरुवार की सुबह बादल के कारण धूप नहीं खिला। लेकिन तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ठंडक जाने की तैयारी कर रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़ते हुए 12 डिग्री हो गया है ।4 किलोमीटर की प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है।फिल वक्त बारिश नहीं होगी। लेकिन छिटपुट बादल छाया रहेगा।

सहरसा में धूप खिली हुई है। पछुआ हवा चलने के कारण कनकनी है। मधेपुरा में धूप निकली हुई है। लेकिन ठंड व कनकनी है।  लखीसराय में धूप निकली हुई है। बावजूद कनकनी है। ठंड भी है। हालांकि धूप में जाने पर गर्माहट महसूस हो रही है। अररिया में धूप है। ठंड भी काफी कम है पूर्णिया में आज धूप खिली हुई है धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है।  

दोपहर 12 बजे भागलपुर में मौसम में गर्माहट देखने को मिली। धूप खिली थी। लोग धूप से बचना चाहते थे। हालांकि छांव वाले जगहों पर लोगों ने ठंडक महसूस किया। मौसम विभाग के अनुसार अब ठंड धीरे-धीरे समाप्‍त हो जाएगी। आज मौनी आमावास्‍या के दिन काफी संख्‍या में लोग गंगा तट पर पहुंचे। गंगा स्‍नान करने में लोगों को काफी आनंद मिला। सरस्‍वती पूजा में लोगों को राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी