Bhagalpur Weather Forecast : मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, बारिश की संभावना, जानिए... आज के मौसम का हाल

Bhagalpur Weather Forecast मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। कहीं-कहीं हो सकती है बूंदा-बांदी। हालांकि ठंड लगभग समाप्‍त हो गया है। लेकिन अभी भी रात में ठंड है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 11 Mar 2021 04:03 PM (IST) Updated:Thu, 11 Mar 2021 04:03 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, बारिश की संभावना, जानिए... आज के मौसम का हाल
गुरुवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अब गर्मी सताएगी। कहने का मतलब तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। कृषि विज्ञान केंद्र खगडिय़ा की ओर से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले चार दिनों के दौरान आसमान साफ रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

पूर्व बिहार, कोसी, सीमांचल के जिलों में यही स्‍थति है। भागलपुर में गुरुवार को सुबह काफी धुंध रहा। बुधवार को भी धुंध के कारण परेशानी हुई।

बारिश की संभावना कम है। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बूंदा- बूंदी हो सकती है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 32.0-36.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 19.0-20.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह में सापेक्षिक आद्र्रता 70 प्रतिशत और शाम की सापेक्षिक आद्र्रता 40 प्रतिशत तक रहने का पूर्वानुमान है । आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पूर्वा और पछिया हवा चल सकती है। कृषि विज्ञानी के अनुसार शुष्क मौसम की स्थिति को देखते हुए किसान खेत में मिट्टी की नमी बनाए रखें। आवश्यकता पडऩे पर फसलों की सिंचाई करें।

तापमान में वृद्धि होगी। मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं बूंदा-बांदी हो सकती है। - डॉ. पूजा कुमारी, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र खगडिय़ा।

लापरवाही ना बरतें

मौसम में हो रहे बदलाव में लोग लापरवाही नहीं बरतें। ठंड कम होने की वजह से लोग अब बाहर निकलने लगे हैं। वहीं, कपड़े भी ठंड का नहीं पहन रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। चिकित्‍सक ने सलाह दी है कि अभी लापरवाही ना बरतें। रात में पंखा जलाकर नहीं सोएं। इस बीच लगातार दो दिनों से सुबह काफी कुहासा रहता है।  सुबह घर से निकलने में परहेज करें। इससे बीमार नहीं होंगे।

खेती के अनुकूल है मौसम

यह मौसम खेती के अनुकूल है। खेतों में लगे फसलों को इस मौसम में विशेष लाभ मिलेगा। एक दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। जिससे पैदावार और भी लाभकारी होगा।

chat bot
आपका साथी