Bhagalpur Weather Forecast : मौसम हुआ सुहाना, बारिश की संभावना नहीं, लोगों को मिली राहत

Bhagalpur Weather Forecast मौसम विभाग ने पूर्व बिहार सीमांचल कोसी के जिलों में आज बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। लगातार बारिश से लोगों को निजात मिलेगा। खेतों में पर्याप्‍त पानी हैं। सड़कों पर अभी भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:23 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:23 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : मौसम हुआ सुहाना, बारिश की संभावना नहीं, लोगों को मिली राहत
भागलपुर में भोलानाथपुल पर जलजमाव की स्थिति।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast  : पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश से लोगों को निजात मिल गई है। फिलहाल अब बारिश के आसार नहीं है। लेकिन आसमान में बादल छाया रहेगा। हवा भी बहेगी। मौसम सुहाना हो गया है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार कई दिनों तक बारिश नहीं होगी। कहीं-कहीं हल्की फुल्की फुहारे पड़ सकती हैं। दिन साफ होगा। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विदित हो कि सितंबर माह में इतनी ज्यादा बारिश हुई कि पिछले 10 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। बारिश के कारण शहरवासियों को काफी परेशानी हुई। मुख्य पथों  पर जलजमाव के कारण स्थिति नारकीय हो गई।  बारिश ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया।

बांका में लगातार एक सप्ताह से जारी बारिश रविवार से रुकी हुई है। लेकिन मौसम साफ नहीं हुआ है। सोमवार सुबह भी आसमान बादलों से भरा हुआ है। लगातार बारिश के कारण मौसम में गर्मी बिल्कुल नहीं है। लगातार बारिश से धान की फसल में निकल रही बाली में दाना नहीं लगने से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। किसानों को अब हथिया नक्षत्र शुरू हो जाने और बारिश होने का डर सताने लगा है। बारिश से सभी बाजार को कीचड़ से भर दिया है। शहर से गांव तक की सड़कों का बुरा हाल। सभी नदियों में पानी नियंत्रित होकर बह रही है। पानी पहले से कम भी हो गया है।

लखीसराय में कई दिनों के बाद आज हल्की धूप निकली लेकिन आकाश में बादल छाए हैं। इस कारण धूप छांव का माहौल है। बारिश की संभावना भी दिख रही है। जिले के कुछ भाग में रात को बारिश हुई थी। लोगों को मौसम साफ होने का इंतजार है। सहरसा में मौसम साफ है। सुबह धूप निकली थी। फिलहाल सूरज बादलों में छिपा है। अररिया में बादल है। बारिश की संभावना बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी