Bhagalpur Weather Forecast : संभलकर रहें, तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए... आज के मौसम का हाल

Bhagalpur Weather Forecast पछुआ हवा की गति में लगातार परिवर्तन से मौसम के मिजाज अचानक उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। तापमान में कभी वृद्धि तो कभी गिरावट देखने को मिल रहा है। ऐसे मौसम में संभलकर रहने की जरुरत है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 12:31 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 12:31 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : संभलकर रहें, तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए... आज के मौसम का हाल
शुक्रवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के कारण जनजीवन पर भी इसका असर देखा जा रहा है। दिन में जहां बढ़ते तापमान की वजह से लोग गर्मी का एहसास करने लगे, वहीं देर रात के बाद मौसम दिन की अपेक्षा आधी हो जा रही है,‍ जिस वजह से लोग ठंड के शिकार भी हो रहे हैं। मौसम के इस बदलते तेवर में संभलकर रहने की जरुरत है। बिहार कृषि विश्‍वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो वीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले चार दिनों में तापमान में एक से दो गिरावट आएगी। बहरहाल, तापमान जहां क्रमश: अधिकतम और न्‍यूनतम 32 और 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वह मार्च से प्रथम सप्‍ताह में गिरकर क्रमश: 29 और 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान अगर पछुआ हवा की गति तेज रही तो रबी फसल भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। खेतों में भी नमी की मात्रा कम होगी।

भागलपुर में यूं तो मौसम सुहाना है। लेकिन दिन में धूप की तल्खी के कारण गर्मी बढ़ने लगी है। दोपहर में लोग छांव में रहना पसंद कर रहे हैं। अब गर्मी के मौसम ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। हालांकि सुबह और शाम हल्की गुलाबी ठंड रहती है। मौसम में अब कोहरा का असर कम हो जाने के कारण, सुबह होते ही धूप निकल जाती है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 85 फीसद आर्द्रता के साथ धीमी गति से 1.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वी हवा चल रही है। बारिश होने के आसार नहीं हैं। मौसम सामान्य बना रहेगा।

पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के इलाके में भी कमोवेश मौसम का यही हाल बना रहेगा। किसानों को धूप के कारण खेती में परेशानी हो सकती है। हालांकि अभी लोगों को संभलकर रहने की जरुरत है।

chat bot
आपका साथी