Bhagalpur Weather Forecast: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अभी और होगी बारिश, जानिए... मौसम का हाल

Bhagalpur Weather Forecast मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। आज सुबह से ही कई जिलों में बारिश हो रही है। जगह-जगह जलजमाव है। लोग परेशान हैं। बारिश से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त है। अभी और बारिश की संभावना है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:56 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:56 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast:  झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अभी और होगी बारिश, जानिए... मौसम का हाल
मंगलवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और देखते ही देखते मंगलवार की सुबह 9:30 बजे से झमाझम बारिश होने लगी। जिससे मौसम बढि़या हो गया। हवा की गति कम है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। गरज और चमक के साथ बड़ी बूंदे बरस रही है। हालांकि इस बारशि से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भगालपुर की सड़कों पर जलजमाव है। लोग परेशान हो रहे हैं। कोरोना काल में सुबह के समय ही दुकानें खुलती है। इस कारण लोगों को ज्‍यादा परेशानी हुई। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 13 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रुक -रुक कर जब तब बारिश होती रहेगी।

एक घंटा और होगी बारिश

फिलवक्त अभी एक घंटा और बारिश होगी। बिजली चमकेगा गरज के साथ झमाझम बारिश होगी। हवा की गति कम होने के कारण स्थाई रूप से बारिश की बूंदे पड़ेगी। आसमान में बादल छाया रहेगा, जो गरजते हुए वर्षा करेगा। बीच-बीच में बादल की ओट से धूप खिलेगा।

खेती किसानी को नुकसान

प्री मानसून के बारिश से खेती किसानी को नुकसान हो रहा है। खासकर आम सहित फल उत्पादक किसानों के लिए ज्यादा नुकसानदेह है। सब्जी और मक्का के फसल को भी यह बारिश नुकसान कर रहा है। हालांकि वातावरण में बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से निजात मिल गया है।

जगह-जगह जल जमाव बाजार हो गया बंद

सनद हो कि जिला प्रशासन द्वारा सुबह 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति है। लेकिन 9:30 बजे से ही बारिश आरंभ होने के कारण बाजार जैसे तैसे बंद हो गया। लोगों को भारी परेशानी हुई है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में थोड़ी बारिश से ही गलियों और छोटे पथों में जलजमाव हो गया, जिससे नारकीय स्थिति हो गई है। लोग घरों से निकलकर बाजार आए हुए थे। अचानक आई बारिश से अब घर वापस लौटने में लोगों को परेशानी हुई। भोलानाथ अंडर पास में जलजमाव है।

chat bot
आपका साथी