Bhagalpur Weather Forecast : सुबह से ही गर्मी के साथ बढ़ा तापमान, मौसम विभाग के अनुसार बारिश होगी

Bhagalpur Weather Forecast आज सुबह से ही भागलपुर तथा आसपास के जिलों में बारिश नहीं हुई है। कल तक इन जिलों में छिटपुट बारिश हो रही है। जिससे किसानों को लाभ हुआ।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 11:31 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 11:31 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : सुबह से ही गर्मी के साथ बढ़ा तापमान, मौसम विभाग के अनुसार बारिश होगी
Bhagalpur Weather Forecast : सुबह से ही गर्मी के साथ बढ़ा तापमान, मौसम विभाग के अनुसार बारिश होगी

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast  : भागलपुर सहित आसपास के जिले में सुबह से गर्मी है। तापमान बढ़ा हुआ है। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश आज थम गई। हालांकि शनिवार को भी कुछेक जगहों में ही बारिश हुई थी। लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश होने की संभावना है। लेकिन दोपहर तक कहीं कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। गर्मी के कारण लोग परेशान हो गए। सूर्योदय के साथ ही तापमान बढ़ा हुआ है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश के कारण धान और गन्‍ने की फसल को लाभ पहुंचा है। लेकिन अभी और पानी की आवश्‍यकता है।

मौसम विभाग ने शाम में बारिश होने की संभावना जताई है। दिन भर काफी गर्मी रहेगी। भागलपुर के अलावा बांका, कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार से भी कहीं भी बारिश की सूचना नहीं मिली है। कल तक बारिश हुई थी। जिससे किसानों को राहत मिली। सूखे खेतों को मानो अमृत मिल गया है। धान और गन्‍ने की फसलों को काफी लाभ हुआ है।

लगातार चौथे दिन रविवार को भी बांका में मौसम बिल्कुल साफ है। सुबह से ही कड़ी धूप निकली हुई है। तेज़ धूप के कारण शनिवार दोपहर से ही जिला भर में उमस और गर्मी तेज़ हो गई है। इसने लोगों को परेशान कर रखा है। बारिश नहीं होने से जिला की सभी प्रमुख बरसाती नदी चांदन, ओढ़नी, बदुआ, सुखनिया, चीर में पानी की धारा कमजोर पड़ गई है। हालांकि अभी धान के खेतों में पानी की कमी नहीं है। अब किसानों को हथिया नक्षत्र में बारिश की उम्मीद है।

भागलपुर के आसपास से सटे जिलों से भी बारिश की सचूना नहीं मिली है। सीमांचल, कोसी और पूर्व बिहार के इलाके में बारिश नहीं हुई है। मधेपुरा, पूर्णिया, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, अररिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, खगडि़या, किशनगंज से भी बारिश होने की अब तक सूचना नहीं है। इन सभी जिलों में धूप है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश होगी। साथ ही वज्रपात की भी संभावना है। इसलिए बारिश के दौरान घर से नहीं निकले। मवेशी चराने और खेती कार्य में बहियार नहीं जाएं।

chat bot
आपका साथी