Bhagalpur Weather Forecast : बारिश ने गर्मी से भी राहत, नदियों का जलस्‍तर बढ़ा, मौसम विभाग ने दिए यह संकेत

Bhagalpur Weather Forecast मौसम विभाग ने पूर्व बिहार सीमांचल कोसी के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वज्रपात भी होगा। बारिश से हर जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। लोग परेशान हैं। किसानों को राहत मिली है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:13 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:13 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : बारिश ने गर्मी से भी राहत, नदियों का जलस्‍तर बढ़ा, मौसम विभाग ने दिए यह संकेत
पूर्णिया में भारी बारिश के बाद बिगडी़ शहर की सूरत

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast  : भागलपुर में एक सप्ताह से हुई झमाझम बारिश से मौसम तो ठंडा हो गया। बारिश ने जहां एक ओर किसानों को राहत दी है, वहीं हर जगह पानी जमा हो गया है। सड़क पर पानी बहने लगा है। गंगा सहित अन्‍य नदियों का जलस्‍तर बढ़ने लगा है। रविवार को सुबह मौसम साफ है। लेकिन बारिश होने की संभावना बनी हुई है। भागलपुर शहर के नगर निगम की ड्रेनेज सिस्टम फैल हो गया है। भोलानाथ पुल के नीचे जलजमाव रहता है। पानी निकालने में नगर निगम की पंप हाफ रही है। गलियों और सड़कों पर जलजमाव के बीच राहगीरों का आना जाना दुभर हो रहा है। मायागंज अस्पताल, डीएम आवास, सैंडिस कंपाउंड, खंजरपुर आदि इलाकों में पानी भरा हुआ है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण सेवा के मौसम विज्ञानी डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो आज भी बारिश होगी। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में बारिश के कम होने की संभावना है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बौछारें पडने की पूरी संभावना है। सोमवार से बारिश थमेगी। हालांकि तीन-चार दिन के बाद हथिया नक्षत्र में फिर इसी प्रकार कई दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है।

सहरसा में काले बादल मंडरा रहे हैं। बारिश की संभावना प्रबल है। रात भी बारिश हुई है। लखीसराय में रात को बारिश हुई थी। अभी भी अंधेरा छाया हुआ है। धूप निकलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। बारिश की संभावना बनी हुई है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। अररिया में आज सुबह आठ बजे से बारिश बंद हो गई है। मधेपुरा में आज सुबह से मौसम साफ है। धूप-छांव की स्थिति है। रात में बारिश हुई है। किशनगंज में अलसुबह तक बारिश हुई है। अभी भी अंधेरा छाया है। बारिश की संभावना बनी हुई है। सुपौल में मौसम साफ है, सुबह से ही धूप खिली है। खगड़िया में मौसम साफ है। हालांकि आज तक बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी है। कटिहार में अल सुबह तक बारिश के बाद लगभग तीन घंटे तक धूप खिली रही। अब पुन बादल छाने लगा है और बारिश की समां बंधने लगी है।

chat bot
आपका साथी