Bhagalpur Weather Forecast : तापमान स्थिर... हवा में आई तेजी, जानिए... आज के मौसम का हाल

Bhagalpur Weather Forecast पछुआ हवा की गति में लगातार परिवर्तन हो रहा है। आज हवा में तेजी है। मौसम के मिजाज उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। हालांकि तापमान स्थिर है। इस मौसम में संभलकर रहें। बारिश की संभावना नहीं है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:42 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:42 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : तापमान स्थिर... हवा में आई तेजी, जानिए... आज के मौसम का हाल
रविवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : मौसम में अचानक परिवर्तन हो रहा है। कभी ठंडी तो कभी हल्‍की गर्मी होने लगती है। बारिश  नहीं हुई है। पछुआ हवा चल रही है। इस कारण ठंड का एहसास हो रहा है।  मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आधा का अंतर नहीं है। हालांकि मार्च के प्रथम सप्‍ताह से ही मौसम गर्मी का अहसास कराने लगेगा। समय पूर्व पछुआ हवा के चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में नमी की कमी से सिंचाई की जरूरत पड़ने लगी है। इससे उत्‍पादन लागत भी बढ़ेगा। उत्‍पादकता भी प्रभावित हाे सकता है। 

शनिवार का दिन स्थिर रहा। अधिकतम तापमान बढ़ते क्रम में रहा हवा की गति भी रफ्तार पकड़ ली है। इसके कारण दिन में गर्म हवा से लोगों को परेशानी बढ़ने लगी है। बढ़ते तापमान का रफ्तार गर्मी की दस्तक दे रहा है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 83 फीसद आद्रता के साथ 4.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवा चल रही थी। उन्होंने कहा कि आने वाले एक-दो दिन में हवा की गति और तेज होगी हालांकि तापमान इसी आसपास में रहेगा। खेतों में पानी की जरुरत है। बारिश होने की संभावना नहीं है। इस कारण किसान खेतों की सिंचाई करने का प्रबंध कर लें। वहीं, मौसम के बदलाव के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं। 

पीएचसी सबौर के चिकित्‍सक डॉ श्‍याम कुमार ने कहा कि ऐसे बदलते मौसम में रात में पंखा न चलाएं। क्‍योंकि देर रात तापमान गिरने से आप ठंड के शिकार हो सकते हैं। सुबह शाम गर्म पानी का उपयोग करें। ताजा भोजन का ही सेवन करें। 

कटिहार में भी आसमान साफ है। धूप खिली है। मंद मंद हवा चल रही है। अररिया में तेज धूप है। हल्की हवा चल रही है पूर्णिया का मौसम साफ है सुबह से ही धूप खिली हुई है हल्की हवा चल रही है जिससे लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। 

chat bot
आपका साथी