Bhagalpur Weather Forecast : धूप खिली, कोहरा और बादल भी नहीं, लेकिन ठंड का प्रकोप तेज, जानिए ... आज का मौसम

Bhagalpur Weather Forecast पिछले दो दिनों की तुलना में आज ठंड कम है। धूप में गर्मी नहीं है। बादल और कोहरा नहीं होने से लोगों को राहत है। लेकिन तापमान कम रहने के कारण ठंड है। यह मौसम रबी फसल के लिए लाभकारी है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:50 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:50 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : धूप खिली, कोहरा और बादल भी नहीं, लेकिन ठंड का प्रकोप तेज, जानिए ... आज का मौसम
रविवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर में सुबह धूप खिली। लेकिन धूप में गर्मी नहीं थी। बादल और कोहरा भी नहीं था। इस कारण ठंड पिछले दो दिनों की तुलना में कम थी। लेकिन तापमान आज भी कम था। सुबह से धुप थोड़ी कम है, लेकिन की गति सामान्‍य होने के कारण ठंड से थोड़ी  राहत है । मौसम पूर्वाहन में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। हवा शांत रही तो देर रात से सुबह तक कोहरा रहेगा। धुध छटने के बाद धूप खिलेगी। तापमान में थोड़ा उतार चढ़ाव संभव है। हालांकि यह मौसम रबी फसल के लिए वरदान बना हुआ है। किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। तापमान कम होने से फसलों में कल्‍ले ज्‍यादा निकलने की संभावना है जो उत्‍पादन को बढ़ावा देगा।   

लखीसराय में आज भी मौसम साफ नहीं हुआ है। अल सुबह से कोहरा छाया था। अभी कोहरा छंटा है पर आकाश में बादल छाया हुआ है। फिलहाल धूप निकलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। हवा चल रही है इस कारण ठंड और कनकनी है। आज का तापमान 23/8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है।

जमुई में भी मौसम साफ नहीं है। सुबह से कोहरा है। आकाश में बादल छाया हुआ है। फिलहाल धूप निकलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। हवा चल रही है। ठंड और कनकनी है। आज का तापमान 22/8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है।

अररिया में कोहरा है। धूप नहीं निकलने से ठंड अधिक है। कनकनी से लोग परेशान हैं। मधेपुरा में कनकनी है। कोहरा छाया हुआ है। धूप नहीं निकली है। सुपौल में कनकनी है। अभी तक धूप नहीं निकली है। पूर्णिया में भी घना कोहरा सुबह 9:00 बजे तक जारी है कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है खासकर रैन बसेरा एवं सड़क किनारे अपना जीवन बिताने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा।

chat bot
आपका साथी