Bhagalpur Weather Forecast : चलेगी तेज हवा, बारिश के आसार नहीं, जानिए... आज के मौसम का हाल

Bhagalpur Weather Forecast पूरवा हवा के चलने से एक दिन में पांच डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान। बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस था अधिकतम तापमान गुरुवार को गिरकर 30 डिग्री पहुंच गया। मौसम में यह तब्दीली हवा की दिशा बदलने की वजह से हुई है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 12:57 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 12:57 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : चलेगी तेज हवा, बारिश के आसार नहीं, जानिए... आज के मौसम का हाल
शुक्रवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast:  पूरवा हवा चलने के कारण तापमान एक दिन में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि ग्रामीण मौसम सेवा के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। जबकि गुरुवार को घटकर 30 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम में यह तब्दीली हवा की दिशा बदलने की वजह से हुई है। हालांकि एक-दो दिनों के अंदर फिर पछुआ हवा चलने की संभावना है। जिससे तापमान बढऩे लगेगा। फिलवक्त बारिश के आसार नहीं हैं। लेकिन तेज हवा चलेगी।

मौसम में बदलाव के कारण कभी तेज गर्मी तो कभी हल्की ठंडी हवा मौसम को सुहाना बना रही है। बताया गया कि सब्जी उत्पादक किसान पछुआ हवा चलने पर सिंचाई का ध्यान रखें क्योंकि पछुआ हवा से ज्यादा सूखापन की स्थिति हो जाती है। सुबह में कुछ देर कोहरा जैसी स्थिति  होने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 87 फीसद आद्र्रता के साथ 13.8 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवा चल रही है।

हवा की दिशा बदल रही मौसम का मिजाज

बदलती हवा की दिशा मौसम का मिजाज बदल रही है। कभी पूरबा हवा वातावरण में नमी ला रही है तो कभी पछुआ हवा के झोंकों से लू जैसी स्थिति बन जा रही है। बहरहाल, मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव होते हुए गर्मी बढ़ेगी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल तेज गति से उत्तर-पूर्वी हवा चल रही है। जिस कारण वातावरण में नमी है। धूप ज्यादा तीखी नहीं लग रही है। लेकिन हवा की दिशा कभी भी बदल सकती है। जब पछुआ हवा चलेगी तो लू बहेगा। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य है। तापमान में थोड़ी और वृद्धि हो सकती है। खेती-किसानी के लिए मौसम उपयुक्त है। किसानों को रवि फसल जल्द ही खलिहान से तैयार कर घर ले आना चाहिए। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 85 फीसद आद्रता के साथ 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व हवा चल रही है। आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। बारिश होने के आसार नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी