Bhagalpur Weather Forecast : बारिश थमी, गर्मी ने दी दस्‍तक, दुर्गा पूजा के सप्तमी से बारिश की संभावना

Bhagalpur Weather Forecast बुधवार की सुबह भागलपुर सहित आसपास के जिलों में धूप खिली हुई है। हालांकि आज सुबह से गर्मी नहीं है। रात में तापमान में कमी रहने से लोगों को राहत है। मौसम विभाग ने दो-तीन दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 01:52 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:52 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : बारिश थमी, गर्मी ने दी दस्‍तक, दुर्गा पूजा के सप्तमी से बारिश की संभावना
बुधवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर सहित पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल इलाके में सुबह से ही गर्मी है। लोग परेशान हैं। बारिश नहीं होने के कारण किसान भी चिंतित है। जगह-जगह धूल उड़ने से परेशानी और बढ़ी है। मौसम विभाग ने हल्‍की बारिश की संभावना जताई है। लेकिन दुर्गा पूजा के सप्‍तमी के बाद अच्‍छी बारिश हो सकती है। जिससे दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को परेशानी होगी।

मौसम विभाग ने अपने अनुमान में बताया है कि 24 अक्टूबर से कई दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में भी गिरावट होगी। हल्की बारिश होते ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा। लेकिन अभी दिन में काफी गर्मी है। धूप और उमस से लोग परेशान हैं। किसानों के खेत सूखने लगे हैं।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने किसानों को सलाह दिया है कि अभी तोरी की बुआई करें। साथ ही रवि फसल, दलहन, गेहूं, मूंगफली, सरसों सहित अन्य  फसल के लिए खेतों को तैयार किया जा सकता है। शहर और आसपास का तापमान अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 85 फीसद हवा की नमी के साथ 2.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण  पश्चिम हवा चल रही है।

भागलपुर के अलावा बांका का भी मौसम उमस से भरा हुआ है। लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। बारिश लगातार पिछले दिनों से नहीं हो रही है। नदियों का जलस्‍तर घटा है। किसानों के खेत में पानी नहीं है। किसानों को पानी की आवश्‍यकता है। बारिश नहीं होने से सड़कों पर धूल उड़ने लगा है। हालांकि लोगों को सड़कों पर होने वाले जलजमाव से राहत मिली है। चांदन सहित ओढ़नी आदि नदियों में पानी का जलस्‍तर घट गया है।

खगड़िया में मौसम साफ है। धूप है। उमस भरी गर्मी है। लखीसराय, मुंगेर, जमुई, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल आदि में भी मौसम साफ है।

chat bot
आपका साथी