Bhagalpur Weather Forecast : आज हो सकती है बूंदा-बांदी, गिर सकता है तापमान

Bhagalpur Weather Forecast शनिवार को मौसम ने पिफर करवट ली है। आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इस दौरान मध्‍यम ग‍ति से हवा भी चल रही है। इससे ठंड का एहसास हो रहा है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 08:15 AM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 08:15 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : आज हो सकती है बूंदा-बांदी, गिर सकता है तापमान
शनिवार को मौसम ने पिफर करवट ली है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। बूंदा-बांदी भी हो सकती है। बादल छंटने पर तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार की मानें तो शनिवार से रविवार तक कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। आसमान साफ होने के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।

रोज सुबह खिलेगी धूप, बढ़ेगा तापमान

डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि प्रतिदिन सुबह होते ही धूप खिलेगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। धीरे-धीरे ठंड का असर कम होता जाएगा। शाम को ठंड सताएगी। रात में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहेगा। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.4 सेल्सियस रहा। दोपहर बाद धूप खिली थी। जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान 98 फीसद आद्रता के साथ 1.4 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पश्चिमी हवा चली।

पर्वतीय भागों में दो दिन पहले हुई थी बारिश

उत्तर भारत के पर्वतीय भागों में दो दिन पहले बारिश हुई थी। इसके अलावा दिल्ली में भी बूंदा-बांदी हुई थी। इसका असर यहां पर भी दिखने लगा है। शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि कोहरे का प्रकोप देखने को नहीं मिला। इस दौरान मध्यम गति से चल रही हवा से ठंड का एहसास हो रहा है।

फसल के लिए अनुकूल समय

किसानों के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है। खास कर दलहन और तिलहन फसल के लिए। इस तरह के मौसम में फसलों में दाने जल्द भर जाते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र सबौर के विज्ञानियों की माने तो इस बार वैसे भी पैदावार अच्छी होगी। मौसम का साथ किसानों को इस बार मिला है। इसका परिणाम खरीफ मौसम में भी देखने को मिला। धान की पैदावार पिछले साल की तुलना में काफी अच्छी रही। इसी तरह रबी की फैदावार भी अच्छी रहने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी