Bhagalpur Weather Forecast : मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया 72 घंटे के लिए अलर्ट

Bhagalpur Weather Forecast मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। भागलपुर के अलावा सीमांचल कोसी और पूर्व बिहार के जिलों में बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश में घर से बाहर नहीं निकलें।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 02:07 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 02:07 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया 72 घंटे के लिए अलर्ट
भागलपुर के भोलनाथ पुल अंडर पास में जाम पानी।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast  : मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 72 घंटे के लिए पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ व्रजपात का अलर्ट जारी किया है। गंगा नदी से सटे जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने का अनुमान है। उन्होंने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय

24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून अत्यधिक सक्रिय रहा। राज्य के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। बीते 24 घंटों के दौरान स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई। अधिकतम 31.3 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो दिनों तक होगी झमाझम बारिश  

सोमवार की देर रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। आज सुबह भी बारिश हुई। अभी और दो दिनों तक बारिश होगी। भागलपुर में लगातार बारिश से एक ओर जहां खेती किसानी को लाभ पहुंचा है, वहीं दूसरी ओर जलजमाव ने स्थिति नारकीय बना दिया है। मुख्य मार्ग पर पानी जमा है। वाहनों के परिचालन में काफी परेशानी हो रही है। एनएच और बायपास पर वाहन फंसे हुए हैं। इससे इतर, बारिश के कारण खेती को काफी लाभ हुआ।

दो सौ एमएम से ज्यादा हुई बारिश

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हर वर्ष सितंबर माह में अच्छी बारिश होती है। इस माह में अब तक 200 एमएम से ज्यादा बारिश हुई। इस बार पिछले 10 वर्षों का बारिश ने रिकार्ड तोड़ दिया है। अभी लगातार कई दिनों तक झमाझम बारिश के आसार हैं। बुधवार को 15.6 एमएम बारिश हुई। 9.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वी हवा चल रही है। बादल छाये रहने के कारण धूप निकलता और ढकता रहा। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर की स्थिति नारकीय

बारिश के कारण शहर की स्थिति काफी नारकीय हो गई है। हर ओर जलजमाव है। नाले का पानी सड़कों पर बह रहा है। लोग परेशान हैं। सबसे खराब हाल भोलानाथ पुल का है।

chat bot
आपका साथी