Bhagalpur Weather Forecast : संभलकर रहें, अगले दो दिनों में गिर सकता है दो डिग्री पारा, जानिए... आज के मौसम का हाल

Bhagalpur Weather Forecast पहाड़ी प्रदेशों से आ रही पछुआ हवा के कारण अगले दो दिनों में तापमान में गिरावाट आ सकता है। ऐसे बदलते मौसम में संभल रहने की जरुरत है। फ‍िलहाल अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान 32 और 17 डिग्री सेल्सियस है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:34 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:34 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : संभलकर रहें, अगले दो दिनों में गिर सकता है दो डिग्री पारा, जानिए... आज के मौसम का हाल
सोमवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : मौसम में पल-पल हो रहे परिवर्तन और तापमान में उतार-चढ़ाव का मानव जीवन के साथ-साथ जीव जंतु और फसलों पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे बदलते मौसम में सबकी परेशानी बढ़ गई है। सबौर पीएचसी के चिकित्‍सा पदाधिकारी डॉ श्‍याम कुमार ने लोगों को समसमायिक सलाह में कहा है कि रात में एसी और पंखा चलाने से परहेज करें। सुबह शाम गर्म पानी का इस्‍तेमाल करें और ताजा भोजन का सेवन करें। बीएयू के कृषि विज्ञानी डॉ शंभू प्रसाद ने किसानों को सलाह में कहा है कि अचानक तापमान में वृद्धि से खेतों की नमी कम हो रही है। ऐसे में जरुरत के हिसाब से फसलों की सिंचाई करें, अन्‍यथा उत्‍पादकता प्रभावित हो सकती है।

इधर, बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो वीरेंद्र कुमार ने मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि अभी सप्‍ताह भर तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। मार्च के दूसरे सप्‍ताह से गर्मी बढ़ने लगेगी।

भागलपुर में रोज बढ़ रहे तापमान के साथ हवा की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। जिसके कारण दिन में गर्मी ने दस्तक दे दिया है। हालांकि शाम होते ही हल्की गुलाबी ठंड मौसम को सुहाना बना देती है। सुबह दिन चढ़ते ही तेज धूप परेशानी बढ़ाने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 82 फीसद आर्द्रता के साथ 5.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवा चल रही है। आने वाले कई दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हो सकता है। कोहासे का असर कम होगा। आसमान साफ रहेगा। फिलवक्त बारिश के आसार नहीं है। सब्जी उत्पादक किसान भाई अपने खेतों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करते रहें। आरंभ में ही बढ़ता तापमान आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी इसका एहसास करा रहा है।

बांका में धूप खिली है। लेकिन हवा चलने से मौसम में नरमी है। अररिया में धूप है। हवा चल रही है। पूर्णिया का मौसम साफ है, सुबह से धूप खिली हुई है एवं हल्की हवा चल रही है। जमुई में धूप है। मौसम सामान्य है। हवा चल रही है। मधेपुरा में धूप खिली हुई है। मौसम सामान्य है। लखीसराय में तेज धूप है। गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह में हल्की ठंड थी और हवा चल रही थी। दिन चढ़ते ही धूप तीखी हो जाती है। आज का तापमान 33/15℃ रिकॉर्ड किया गया है। सहरसा में धूप खिली हुई है। आसमान साफ है। हवा चल रही है। मौसम सुहावना है।

chat bot
आपका साथी