Bhagalpur Weather Forecast: रात में हुई झमाझम बारिश, आज शाम आंधी के आसार, जानिए... मौसम का हाल

Bhagalpur Weather Forecast कोरोना काल में लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बारिश भी हो रहे हैं। तापमान में नहीं है। रविवार से मौसम हो जाएगा साफ नहीं होगी बारिश। बारिश के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:02 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:02 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast:  रात में हुई झमाझम बारिश, आज शाम आंधी के आसार, जानिए... मौसम का हाल
शनिवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast: मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार रात्रि में झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया। नाले और पथों पर जल जमाव हो गया। किसानों को बारिश से नुकसान होने की सूचना है। आम के कई टहानियां टूट कर गिर गई। बगीचा में चारों ओर आम का टिकोला बिखरा पड़ा था। आज शनिवार की शाम तक फिर आंधी और बारिश होने की प्रबल संभावना है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रात में 28 मिलीमीटर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई है जिससे फल उत्पादक किसानों सहित मक्का और सब्जी को भी बारिश से नुकसान हुआ है।

शनिवार की शाम आ सकती है आंधी-बारिश

मौसम विभाग की माने तो बांका, जमुई जिलों में शनिवार की शाम तक आंधी-बारिश होने की संभावना है। बांका जिला के आसपास का क्षेत्र  मे भी मौसम का प्रभाव दिखेगा। अर्थात यूं कहें कि भागलपुर में भी जहां-तहां आंधी बारिश की संभावना है। तेज गति के साथ हवा चलेगी बादल गरजते घुमड़ते हवा के साथ चलेगा। चमक और गरज के साथ बारिश करते जाएगा। बताया गया कि बारिश बहुत देर तक नहीं होगी क्योंकि हवा की गति बादल को उड़ाते चलेगी।

रविवार से मौसम हो जाएगा साफ

मौसम में बदलाव आज भर  ही दिखेगा। कल रविवार से मौसम साफ हो जाएगा ।धूप प्रखर निकलेगा जिससे तापमान में वृद्धि होगी ।बारिश नहीं होगी।आसमान धीरे-धीरे साफ हो जाएगा। लेकिन हवा की दिशा और गति बदलते रहेगी। हवा में जब गति नहीं होगा तो लोगों का उमस से परेशानी होगी। वहीं तेज हवा चलने से राहत का अहसास होगा। बढ़ते तापमान के कारण आने वाले एक सप्ताह बाद फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है।

क्यों हुआ था ऐसा मौसम

आसमान में मल्टी वेदर सक्रिय हो गया था। चक्रवर्तीय दबाव और दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर से आने वाली नमी युक्त हवा साथ ही बंगाल से आ रही पुरवइया के कारण चहूओर अलग-अलग किस्मों का बादल छा गया है। मध्यप्रदेश में बने चक्रवात के कारण बिहार में काल बैसाखी तूफान आ गया था। भागलपुर इस के आगोश में था।

chat bot
आपका साथी