Bhagalpur Weather Forecast : कोहरे से छूटा पाला, सुबह से खिल गई धूप

Bhagalpur Weather Forecast कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। कोहरे और ठंडी हवा से लोगों का पीछा छूट गई है। इसके साथ ही सुबह से ही धूप खिल गई है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 08:11 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 08:11 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : कोहरे से छूटा पाला, सुबह से खिल गई धूप
कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में मौसम ने करवट ले ली है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : मौसम ने करवट ले ली है। कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के लोगों को अब ठंड से राहत मिल गई है। सोमवार को सुबह सात बजे से ही धूप खिल गई। कल यानी मंगलवार से अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में और वृद्धि की संभावना है। 

बिहार कृषि विवि के मौसम सेवा विभाग के पूर्वानुमान की माने तो दिन में आकाश साफ रहेगा। इसके साथ ही धूप खिली रहेगी। रात में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही एक दो दिन में बिहार में कहीं कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। जहां बारिश होगी वहां तेज गति से हवा की रफ्तार भी होगी।इसके अलावा सामान्यतया अमूमन दिन के तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। सुबह होते ही धूप निकलेगा।

बीएयू के पूर्वानुमान में बताया गया कि रोज बढ़ेगा तापमान जिससे ठंड का असर कम होते जाएगा। रविवार को  अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान 97 फीसद आद्रता के साथ मात्र 1.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। इससे लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। लोग अब सुबह सुबह टहलने के लिए घर से निकलने लगे हैं।

 दलहन और तिलहन के लिए अच्‍छा मौसम 

कोहरे और घने बादल के बाद अब दिन साफ हो गया है। इससे खेती-किसानी को लाभ पहुंचेगा। खासकर दलहन और तिलहन की फसल को। इस बार इसकी पैदावार भी अच्‍छी होने की उम्‍मीद है। वहीं, सरसों की फसल में लगने वाले रोग से बचाव के लिए किसानों को कुछ बातों पर ध्‍यान देने की भी जरूरत है। दरअसल, इस बार खरीफ मौसम में पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका और मुंगेर जिले में धान की अच्‍छी पैदावार हुई थी। मौसम का साथ किसानों को भरपूर मिला था। रबी फसल में भी मौसम का साथ किसानों को मिल रहा है। 

chat bot
आपका साथी