Bhagalpur Weather Forecast : सुबह-सुबह ठंड का एहसास, गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

Bhagalpur Weather Forecast शनिवार की सुबह से बेहतरीन मौसम है। गर्मी से लोगों को राहत मिली। हल्‍की-हल्‍की ठंड है। मौसम Bhagalpur Weather Forecast शनिवार की सुबह से बेहतरीन मौसम है। गर्मी से लोगों को राहत मिली। हल्‍की-हल्‍की ठंड है। मौसम

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:59 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:59 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : सुबह-सुबह ठंड का एहसास, गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
भागलपुर में शनिवार को मौसम का हाल।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर सहित पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी इलाके में मौसम सुहाबना बना हुआ है। लोगों को राहत मिली है। गर्मी नहीं है। उमस भी नहीं है। लोगों को हल्‍की-हल्‍की ठंड का एहसास हो रहा है। आज दुर्गा पूजा की अष्‍टमी तिथि है। इस मौसम में श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करने में आसानी होगी। व्रतियों को भी उपवास करने में ज्‍यादा कष्‍ट नहीं होगा। कई लोग अष्‍टमी तिथि को व्रत उपवास में रहते हैं, तो कई पूरे नवरात्र फलहार पर रहते हैं। इस मौसम ने ऐसे लोगों को विशेष राहत दी है।

आज हो सकती है बारिश

भागलपुर सहित आसपास के जिलों में कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाया हुआ हैं। रोज तापमान गिर रहा है, जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज भागलपुर शहर और आसपास गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में बदलाव शाम में होगा। उसी समय बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद अर्थात दुर्गा पूजा के बाद मौसम में दिन में फ‍िर तल्खी शुरू होगी। धूप तीखा लगेगा। वहीं रात सर्द होगी। खेती-किसानी के लिए भी मौसम उपयुक्त बताया जा रहा है।

लखीसराय में मौसम साफ है। धूप निकल रही है। अभी गर्मी कम है। धूप निकलने के साथ ही उमस भरी गर्मी बढ़ जाती है। अररिया में बादल है। हल्की हवा चल रही है। मधेपुरा में भी मौसम साफ है। आज गर्मी कम है। अभी तक धूप नहीं निकली है। मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, किशनगंज आदि जिलों का मौसम सुहाबना बना हुआ है। हल्‍की बारिश हो सकती है। सुबह से मौसम साफ है।

chat bot
आपका साथी