Bhagalpur Weather Forecast : धुंध कमा तो बढ़ गया ठंड का कहर, जानिए ... आज कैसे रहेगा मौसम

Bhagalpur Weather Forecast लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कल रात से इसमें और तेजी है। लोगों को परेशानी हो रही है। सुबह घर से लोग नहीं निकल रहे। रात में कोहरा छा जाने से सड़क दिखाई नहीं देता।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:56 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:56 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : धुंध कमा तो बढ़ गया ठंड का कहर, जानिए ... आज कैसे रहेगा मौसम
बुधवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast :  भागलपुर सहित आसपास के जिलों में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कल रात से ही मौसम ने अचानक परिवर्तन हो गया। रात में कोहरे के कारण मार्ग दिखाई नहीं दे रहा है। बुधवार को सुबह से काफी ठंड है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जनवरी को धूप खिला। धुंध का कहर भी कमा। लेकिन रात में कोहरा और धुंध छा गया। कनकनी बढ़ गई। मंगलवार की शाम से दृश्यता की समस्या से आज थोड़ी निजात जरूर मिल गई। हवा नहीं चलने के कारण शीतलहर रफ्तार में नहीं है। उसके बावजूद कनकनी और ठंड से लोगों को परेशानी हो रही है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि सेवा की माने तो अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जिससे दिन में भी ठंड से निजात नहीं मिल पा रहा है। दो तीन दिन बार धूप खिलेगा और धीरे-धीरे ठंड का असर कमेगा।

अररिया में घना कोहरा है। ठंड भी काफी है। पूर्णिया में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है उड़ाके की ठंड के कारण लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं सूर्य देव का अब तक लोगों का दर्शन नहीं हुआ है लगातार तीन दिनों से सूर्य के दर्शन के लिए जिले वासी तरस गए हैं।

कटिहार में अल सुबह धुंध व कोहरा छाया रहा। बाद में पछुआ हवा के कारण धुंध कम हुआ लेकिन सिहरन बढ़ता गया। अब भी लोगों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। बांका में आज कोहरा कम है, लेकिन धूप अब तक नहीं खेल सकी है। इससे ठंड का असर कम नहीं हुआ है बल्कि न्यूनतम तापमान आज सबसे निचले स्तर सात डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक यह इस साल का बांका में सबसे ठंडा दिन होगा।

जमुई में आज ठंड काफी है। धूप नहीं है।आज का तापमान 21/7 है। लखीसराय में आज कल से अधिक ठंड है। अब तक कोहरा छाया हुआ है। ठंड और कनकनी के बीच जनजीवन अस्त व्यस्त है। हवा भी चल रही है। कल दोपहर बाद धूप निकली थी लेकिन आज इसकी उम्मीद अब तक नहीं दिख रही है। आज का तापमान 22/6℃ रिकॉर्ड किया गया है। किशनगंज में घना कोहरा छाया है। सर्द हवा चलने से कनकनी भरी ठंड से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है।शीतलहर के प्रकोप के बीच सप्ताह भर से धूप नहीं निकली है। मधेपुरा में अभी तक धूप नहीं निकली है। कनकनी काफी अधिक है। आज कोहरा नहीं है।

chat bot
आपका साथी