Bhagalpur Weather Forecast : ठंड का सितम जारी, घने कोहरे से दृश्यता घटी, जानिए ... आज का मौसम

Bhagalpur Weather Forecast मौसम विज्ञानी ने कहा कि आज के बाद से घने कोहरे में कमी आने लगेगी। कोहरा छटेगा और धूप खिलेगी। लेकिन हवा की गति तेज हो सकती है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी होगी।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:34 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:34 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : ठंड का सितम जारी, घने कोहरे से दृश्यता घटी, जानिए ... आज का मौसम
शुक्रवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast :  मौसम में ठंड का सितम जारी है पिछले दो दिनों से काफी घने कोहरे के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं देता है। इस कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भागलपुर और आसपास केे जिलोंं घने कोहरे से रात से सुबह तक दृश्यता कम  हो जा रही हैैा 

बहरहाल दूश्यता 50 मीटर से भी कम हो जा रहा है। इसके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। कोहरे की वजह से गाड़ियां फोग लाइट जलाकर चल रही हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद धूप तो खिल रही है, लेकिन बादल छाया रहने के कारण धूप का असर नहीं के बराबर होता है। उत्तर पश्चिम हवा के कारण ठंड की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। गुरुवार की दोपहर के बाद धूप खिलने के साथ ही लोगों को लगा था      कि  अब मौसम साफ हो जाएगा, लेेेेेकिन  शुक्रवार की सुबह फिर मौसम में कोई सुधार नहीं हुआा ठंड बरकरार है। आसमान में धुंध की मोटी चादर होने के कारण दोपहर तक लोगों को सूर्य का दर्शन नहीं हो पाया था। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। सिर्फ वही लोग काम पर निकले जिन्हें अत्यंत जरूरी काम था।     आज के बाद से छटेगा कोहरा

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि सेवा से मौसम वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो आज के बाद से घने कोहरे में कमी आने लगेगी कोहरा छटेगा और धूप खिलेगी। लेकिन हवा की गति तेज हो सकती है। इस कारण हाडकंपाने वाली ठंड का एहसास होगा। पश्चिमी बिछोभ से उपजी बर्फीली पछुवा हवा ने गुरुवार को धूप चमकने के बावजूद लोगों को गहरा ठंड का एहसास करा दिया। न्यूनतम पारा सामान्य स्तर पर रहने के बावजूद ठिठुरन की जद में ला दिया। फील वक्त मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं आएगी।

chat bot
आपका साथी