Bhagalpur Weather: मौसम का बदला मिजाज, शाम 4:30 से बारिश की संभावना, जान‍िए आज का मौसम

Bhagalpur Weather भागलपुर में मौसम का मिजाज बदला गया है। शाम को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बिजली भी कड़केगी। तेज हवा चलेगी। वज्रपात हो सकता है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 08:50 AM (IST)
Bhagalpur Weather: मौसम का बदला मिजाज, शाम 4:30 से बारिश की संभावना, जान‍िए आज का मौसम
भागलपुर में आज सुबह से ही मौसम इस प्रकार है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bhagalpur Weather: भागलपुर में सोमवार की सुबह धूप से हुई। मौसम सुहाना है। हालांकि‍ कुछ देर के ल‍िए बूंदा-बांदी हुई। लेकिन कुछ देर बाद धूप ख‍िल गई। संभावना है क‍ि आज देर रात बार‍िश की संभावना है। वहीं, इससे पहले रविवार की देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दिनभर तपती गर्मी से निजात मिल गई। वहीं बादलों के गर्जन और बिजली की चमक के बीच कहीं तेज बारिश तो कहीं फुहारें होती रहीं।

भागलपुर का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 इतना था। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक): 10।सूर्योदय: सुबह 05:27 के हुआ। वहीं, सूर्यास्त: 17:49 पर होगा। 12 घंटे 22 मिनट का द‍िन है। चंद्रोदय: 11:44 AM, चंद्रास्त: 10:33 PM (10 घंटे 40 मिनट) की रात्र‍ि। बारिश : शाम 4:30 से 8 बजे के बीच होने की संभावना है। विजिबिलिटी (दृश्यता) : 13 किलोमीटर की रहेगी  पिछले साल आज के दिन अधिकतम तापमान : 34 डिग्री तो न्यूनतम 26 था।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की मानें तो एक-दो दिन तक हल्की बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहंगे। बिजली भी कड़ेगी और तेज हवा चलेगी। वज्रपात की संभावना है। कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदें पड़ेंगी। भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिन में बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप खिलकर नहीं निकलेगी, लेकिन तेज हवा के साथ बारिश गर्मी से निजात दिलाएगी। तापमान में गिरावट होगा। बताया गया कि फिलवक्त मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।

सनद हो कि लगातार कई दिनों से प्रखर धूप के कारण गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। अचानक मौसम के मिजाज में हुए बदलाव ने राहत दिया है। इसी प्रकार बारिश तपती दोपहरी के परेशानी को कम करेगी।

मुंगेर में मौसम साफ है। तेज धूप है। हवा भी चल रही है। बारिश होने की संभावना नहीं है अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री है। मधेपुरा में मौसम साफ है। तेज धूप है। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस है। जमुई में मौसम साफ है। तेज धूप है और हल्की हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस है। कटिहार में मौसम साफ है। तेज धूप, उमस भरी गर्मी है।

chat bot
आपका साथी